{"_id":"5b4ba3964f1c1b6f548b4a95","slug":"jammu-kashmir-bjp-leader-chandra-prakash-ganga-reacts-on-former-cm-mehbooba-mufti-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता बोले यह महबूबा मुफ्ती पर निर्भर करेगा कि वह कितने सलाहुद्दीन को भेजना चाहती हैं कब्रगाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी नेता बोले यह महबूबा मुफ्ती पर निर्भर करेगा कि वह कितने सलाहुद्दीन को भेजना चाहती हैं कब्रगाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर उनके देश विरोधी बयान के लिए निशाना साधते हुए कहा कि वह यह अच्छी तरह जानती हैं कि सलाहुद्दीन जैसे लोगों का हश्र केवल कब्रगाह ही है। यह उन पर निर्भर करता है कि वे कितने यासीन मलिक व सलाहुद्दीन को कब्रगाह में भेजना चाहती हैं।
रामगढ़ क्षेत्र के रैका महबूबा में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार की बात राजनीतिक इच्छाशक्ति तथा विजन की कमी से कर रही हैं। पीडीपी में विद्रोह के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है बल्कि उनकी खुद की गलत नीतियां तथा परिवार की तानाशाही प्रवृत्ति पीडीपी नेताओं को आवाज उठाने के लिए बाध्य कर रही है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास है। वह कभी सत्ता के लिए गंदी राजनीति नहीं करती है। कश्मीर के लोग परिवार के निरंकुश शासन से ऊब चुके हैं और उन्हें भाजपा में उम्मीद की किरण दिख रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को अनिश्चितता के दौर व झूठे सपने से बाहर निकालने का मौका दिया था, लेकिन अपने सलाहकारों के प्रभाव में उन्होंने यह मौका खो दिया। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों से प्रेम ही उनके गिरने के पीछे मुख्य कारण है। घाटी के लोग यह अच्छी तरह जानते हैं कि अलगाववादी अपने राजनीतिक लाभ के लिए धर्म के नाम पर भोले भाले लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। भटके लोगों को यह जरूर देखना चाहिए कि उन्होंने क्या पाया है और क्या खोया है।
विज्ञापन
कश्मीर के लोग राजनीतिज्ञों व अलगाववादियों के नापाक गठजोड़ का सच जान चुके हैं और अब वे केवल शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन घाटी के नेता निरर्थक तथा बिना उद्देश्य वाली आजादी के संघर्ष की सच्चाई बता देंगे उसी दिन बिना किसी समय के कश्मीर की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसलिए राजनीतिक लाभ के लिए घाटी के भोले भाले लोगों से झूठे वादे करना तत्काल बंद करें। यह केवल धरती का स्वर्ग कही जाने वाली घाटी को केवल बर्बादी के कगार पर ले जा रहा है।