{"_id":"642b1e0f4e195175860e0564","slug":"jammu-kashmir-baramulla-police-caught-five-drug-smugglers-recovered-banned-substance-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारामुला पुलिस ने पांच नशा तस्कर पकड़े, प्रतिबंधित पदार्थ बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारामुला पुलिस ने पांच नशा तस्कर पकड़े, प्रतिबंधित पदार्थ बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस
Tue, 04 Apr 2023 12:12 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:12 AM IST
सार
बारामुला पुलिस ने नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस बीच पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस(FILE)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बारामुला पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बारामुला में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार नशा तस्करों को नामजद किया है। थाना क्रीरी पुलिस टीम ने सलूसा क्रीरी में स्थापित एक चौकी पर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान कवचेक क्रीरी निवासी असदुल्ला मीर के पुत्र आदिल असदुल्लाह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उससे 50 ग्राम चरस बरामद हुई। हमरे पट्टन में स्थापित एक अन्य चेकपॉइंट में पीपी पल्हालन की पुलिस टीम ने नदखाई सुंबल निवासी मोहम्मद मकबूल डार पुत्र नजीर अहमद डार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान उससे 500 ग्राम चरस बरामद हुई है। टीसीपी हैदरबेग के पास चेकपॉइंट पर पीपी पल्हालन की पुलिस टीम ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनसे 106 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान मोहम्मद याकूब मीर पुत्र अब्दुल अजीज मीर निवासी निला पालपोरा और लियाकत गफ्फार राठेर पुत्र अब्दुल गफ्फार राठेर निवासी पाकीपोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोम अहमदपोरा पट्टन में चेकपॉइंट पर पीपी कुंगमदरा की पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बशीर अहमद डार के पुत्र मरूफ बशीर डार निवासी बर्दरब बीरवाह बडगाम के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान उससे 50 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।
सभी नशा तस्करों को संबंधित पुलिस स्टेशनों में स्थानांतरित कर दिया है, जहां वे हिरासत में हैं। इसके अलावा पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्करों सगीर अहमद मीर उर्फ सता पुत्र अब्दुल रशीद मीर निवासी जनवरपोरा सोपोर, बिलाल अहमद भट उर्फ बिलाल पुत्र गुलाम मोहम्मद भट निवासी दुरहामा वगूरा और मंजूर अहमद सदा उर्फ मंजूर ऑटो पुत्र मोहम्मद सुभान सदा निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक निरोध आदेश प्राप्त करने के बाद पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत सदा मोहल्ला पट्टन में नामजद किए नशा तस्करों को हिरासत में लिया है और बाद में सेंट्रल जेल कोट-बलवाल जेल जम्मू में रखा गया है।
नशा तस्करों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वे पट्टन, क्रीरी वागूरा और जिला बारामूला के अन्य क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को ड्रग्स की आपूर्ति कर नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने में शामिल थे।