फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir bandipora encounter heavy weapons recovered from killed lashkar militants

J&K: बांदीपोरा में मारे गए आतंकी लश्कर के, तीन एके 47 राइफल, यूबीजीएल और मैगजीन बरामद

Mon, 03 Sep 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 03 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir bandipora encounter heavy weapons recovered from killed lashkar militants
एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मुठभेड़ में मारे गए तीनों लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी थे। इनसे भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। सेना की ओर से रविवार को बरामद हथियारों को मीडिया के सामने पेश किया गया। ज्ञात हो कि मुठभेड़ में किश्तवाड़ के जवान शिव कुमार भी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


पांच सेक्टर वाटलाब के कमांडर वी हरिहरन ने पत्रकारों को बताया कि मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल, एक यूबीजीएल, नौ मैगजीन, पाकिस्तानी दवाएं, ठंड के कपड़े आदि बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में इन तीनों आतंकियों ने मचैल सेक्टर से घुसपैठ करने में सफलता पाई थी। ज्ञात हो कि सेना की 27 और 31 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ-साथ 9 पैरा की ओर से पिछले एक सप्ताह से चंदाजी और दाना बहक के जंगल क्षेत्रों में आतंकियों के खिलाफ  ऑपरेशन चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह इलाके में कुछ संदिग्ध हरकत देखने के बाद जवानों ने वार्निंग शॉट्स किए। इस पर आतंकियों ने भी फायरिंग की जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायलों में एक शिव कुमार ने श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया था। शनिवार को दोबारा ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed