{"_id":"5ba4f418867a557fe0598ef0","slug":"jammu-kashmir-ban-on-muharram-procession-in-many-parts-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मुहर्रम जुलूस निकालने पर श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मुहर्रम जुलूस निकालने पर श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 21 Sep 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू कश्मीर में मुहर्रम के जुलूस के मद्देनजर अधिकारियों ने शुक्रवार को एहतियातन श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खानयार, नौहट्टा, रैनावाड़ी, सफाकदल, एम आर गंज और कोठीबाग पुलिस थाना इलाकों में प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुहर्रम जुलूस के मद्देनजर एहतियात के तौर पर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत शहर के छह पुलिस थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इन इलाकों की ओर जाने वाले कुछ निश्चित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है।
विज्ञापन
आमजन सहित सभी लोगों से शहर में शांति बनाये रखने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 1990 से ही श्रीनगर में 8वें और 10वें मुहर्रम के जुलूस की अनुमति नहीं दी गयी है। घाटी में अन्य स्थानों पर जनजीवन सामान्य है।
विज्ञापन