फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,attack,planning,tererist

आत्मघाती हमले की फिराक में जैश आतंकी

विज्ञापन
jammu kashmir,attack,planning,tererist
जम्मू। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में बड़े आत्मघाती हमले करने की फिराक में है। सूत्रों के मुताबिक जैश के 10 आतंकियों के दो दलों ने सीमा पार से घुसपैठ की है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि सेना की ओर से ऐसे किसी दल के घुसपैठ की सूचना से इंकार किया गया है। जानकारी के अनुसार एक दल ने पाकिस्तान के शक्करगढ़ क्षेत्र से लगते पंजाब और जम्मू बॉर्डर से घुसपैठ की है, जबकि दूसरे दल ने पीओजेके से पुंछ एलओसी से घुसपैठ की है। ये आतंकी जैश-ए मोहम्मद के हैं और पूरी तरह से परिक्षित हैं। इनको पाकिस्तान में बैठे आकाओं से अलग-अलग जगहों पर आत्मघाती हमले करने का आदेश मिला है।
विज्ञापन

आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने में पिछले दो साल में असफल हुए हैं। इससे बौखलाई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जैश-ए मोहम्मद के संगठन पर किसी भी हाल में हमला करने का आदेश दिया है। घुसपैठ करने वाले दल बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे हैं। सर्दी में एलओसी और बॉर्डर पर घुसपैठ रोकना हमेेशा से ही एक बड़ी चुनौती रहता है। क्योंकि खराब मौसम के कारण निगरानी करने वाले उपकरण भी कम काम करते हैं।
विज्ञापन

फिलहाल घुसपैठ की कोई सूचना नहीं है। हालांकि पुंछ के कुछ इलाके हैं, यहां से घुसपैठ की हमेशा ही चुनौती रहती है। वहां पर सेना की कड़ी तैनाती है और घुसपैठ पर नजर रखी हुई है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद और लश्कर-ए तेइबा तालिबानी आतंकियों के संपर्क में भी हैं। ताकि इनकी मदद से कश्मीर में हमले करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्नल देंवेंद्र आनंद, प्रवक्ता, जम्मू, भारतीय सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed