{"_id":"66d2be2a3ac9938374077cf1","slug":"jammu-kashmir-assembly-election-2024-bjp-vs-congress-political-equation-for-hot-seats-news-in-hindi-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Election: जम्मू की इन चार सीटों पर मुकाबला नहीं आसान... चारों सीट पर कांग्रेस-भाजपा में तगड़ा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Election: जम्मू की इन चार सीटों पर मुकाबला नहीं आसान... चारों सीट पर कांग्रेस-भाजपा में तगड़ा घमासान
Sat, 31 Aug 2024 12:39 PM IST
शाहरुख खान
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:39 PM IST
सार
जम्मू की चार सीटों पर मुकाबला आसान नहीं होगा। हर एक वोट के लिए कांग्रेस-भाजपा में घमासान होगा। लोस चुनाव में कांग्रेस दो सीटों पर आगे रही थी, तो भाजपा ने भी दो सीटों पर बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन
Jammu Election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में जम्मू जिले की चार सीटें सुचेतगढ़, आरएस पुरा जम्मू दक्षिण, बिश्नाह और बाहु हॉट हैं। लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो इन्हीं सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सबसे ज्यादा घमासान रहा। सुचेतगढ़ और आरएस पुरा जम्मू दक्षिण पर कांग्रेस आगे रही जबकि बाहु और बिश्नाह सीट पर भाजपा आगे रही।
विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों में इन सीटों पर सीधी टक्कर के आसार हैं। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में आरएस पुरा जम्मू दक्षिण सीट पर भाजपा को 37798 वोट हासिल हुए,जबकि कांग्रेस 44162 वोट लेकर पहले स्थान पर रही।
सुचेतगढ़ में भाजपा को 37442 वोट मिले और कांग्रेस को 42248 वोट मिले। जम्मू की बाहु सीट पर भाजपा को 37202 और कांग्रेस को 36156 वोट मिले। बिश्नाह में भाजपा को 46650 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 41914 मिले। जम्मू जिले की 11 सीटों में से यही चार सीटें थीं, जहां भाजपा से कांग्रेस आगे रही या फिर मामूली अंतर से पीछे रही।
विज्ञापन
सबसे अधिक मतदाताओं वाली सीट है आरएस पुरा जम्मू दक्षिण
जम्मू जिले की सभी विधानसभा सीटों में से आरएस पुरा जम्मू दक्षिण ही एक मात्र सीट है, जहां सबसे अधिक मतदाता हैं। इस सीट में कुल 129092 मतदाता हैं। जम्मू की बाकी सीटों पर बिश्नाह 119782, सुचेतगढ़ 112819, मढ़ 93300, अखनूर 95265, बाहु 120693, जम्मू ईस्ट 106877, जम्मू बेस्ट 105852, जम्मू नॉर्थ 111228, नगरोटा 95573 और छंब में 105672 मतदाता हैं।

भाजपा के लिए एससी वोट को साधना रहेगा चुनौती
बिश्नाह और सुचेतगढ़ एससी आरक्षित सीटें हैं। लोस चुनाव में कांग्रेस सुचेतगढ़ में भाजपा से आगे रही थी। बिश्नाह में भी अंतर पांच हजार के करीब था। माना जाता है कि जम्मू दक्षिण आरएस पुरा सीट पर एससी वोट का खासा प्रभाव है। ऐसे में एससी वोट को भाजपा के लिए रिझाना चुनौती रहेगा।