{"_id":"622057fa5cb2e9016253620f","slug":"jammu-kashmir-army-soldier-commits-suicide-by-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, हरियाणा का निवासी है खुदकुशी करने वाला सिपाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, हरियाणा का निवासी है खुदकुशी करने वाला सिपाही
Thu, 03 Mar 2022 11:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:24 AM IST
सार
चौबीस घंटे के भीतर प्रदेश में दो जवानों की मौत हो गई। दोनों ही जवानों की मौत खुद के हथियार से गोली लगने से हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर के गढ़ी में तैनात सेना के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ जवान को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मंदीप निवासी हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत
श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की अपनी ही एके-47 सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार तड़के श्रीनगर के सनत नगर इलाके में स्थित एक कैंप में गोली चलने की आवाज सुनाई दी और जब बाकी साथी मौके पर पहुंचे तो खून में लतपथ जवान को जमीन पर गिरा पाया।
विज्ञापन
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान की शिनाख्त बिहार के कांस्टेबल आनंद लाल के तौर हुई है। अधिकारी के अनुसार जवान सीआरपीएफ की 29वी बटालियन में तैनात था।