{"_id":"61a3ebbf45591a7a382b8baf","slug":"jammu-kashmir-animal-fair-city-reporter-news-jmu248800367","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कठुआ के लखनपुर में पहली बार लगी पशु मंडी, गायों को देखकर अचरज में पड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कठुआ के लखनपुर में पहली बार लगी पशु मंडी, गायों को देखकर अचरज में पड़े किसान
Mon, 29 Nov 2021 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:21 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में पहली बार पशु मंडी का आयोजन कठुआ जिले के लखनपुर में किया गया। इसमें लगभग 400 नस्लों की गायों को लाया गया था। पशु मेले में पहुंचे किसानों ने गायों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी भी ली।
विज्ञापन
कठुआ के लखनपुर में लगी पशु मंडी में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार पशु मंडी लगाई गई। आरपी चेक पोस्ट लखनपुर में प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। अब हर रविवार को यहां मंडी लगेगी और माह के आखिरी रविवार को पशु मेला होगा। मंडी में पड़ोसी राज्यों से लगभग 400 अच्छी नसल के मवेशी लाए गए।
कार्यक्रम में स्थानीय डेयरी किसान विशेष रूप से ‘एकीकृत डेयरी विकास योजना’ के लाभार्थी अपनी पसंद के पशु खरीदते देखे गए। पशुपालन विभाग जम्मू के विस्तार और प्रचार विंग ने भी मंडी के दौरान जागरूकता स्टॉल लगाया पशुपालकों को जागरूक किया। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. सागर डी. डोइफोड भी इस मौके पर थे।
उन्होंने डेयरी संचालकों को अवगत कराया कि जिला प्रशासन कठुआ के सक्रिय सहयोग से विभाग द्वारा यह पहली तरह की पहल है। इससे पशुपालकों को काफी लाभ मिलेगा।किसानों को आश्वासन दिया कि इस तरह के आयोजनों को क्षेत्र में नियमित रूप से करवाया जाएगा। इससे हमारे डेयरी किसानों को पड़ोसी राज्यों से गायों और भैंसों की अच्छी नस्लों के पशु मिल सकेंगे।
विज्ञापन
मंडी में पशुओं को लाने और ले जाने में नहीं होगी परेशानी
डीसी कठुआ राहुल यादव ने ग्रामीण समृद्धि प्राप्त करने की पहल के लिए पशुपालन विभाग जम्मू की सराहना की और भविष्य में इस तरह के और आयोजनों में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कहा कि मंडी में खरीदे गए मवेशियों के परेशानी मुक्त प्रवेश और परिवहन की सुविधा के लिए आरपी चेक पोस्ट लखनपुर में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है, जो पंजीकरण कर पशुओं को लाने और ले जाने की मंजूरी देगा।
मंडी में रही भीड़, एक दिन और चलेगी मंडी
मंडी में पशुपालकों की काफी भीड़ रही। ऐसे में पशुपालन विभाग ने मंडी को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की। इससे पशुपालक अपने पशु बेच और खरीद सकेंगे। अगले सप्ताह फिर से मंडी का आयोजन किया जाएगा।