फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir and ladakh to soon become union territory, committee started discussion

31 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बन जाएंगे केंद्र शासित प्रदेश, स्टाफ मंथन में जुटी कमेटियां

Mon, 26 Aug 2019 09:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 26 Aug 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir and ladakh to soon become union territory, committee started discussion
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
31 अक्तूबर 2019 को जम्मू कश्मीर के विधानसभा वाले और लद्दाख के बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए सरकारी स्तर पर मंथन का काम चल रहा है। इस संबंध में राज्य सरकार की तरफ से बनाई गई कमेटियां जिसमें  जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर स्टाफ (कर्मचारियों) से संबंधित मामलों के अलावा दूसरी कमेटी वित्तीय मामलों को डील करने से संबंधित मामले और तीसरी कमेटी प्रस्तावित केंद्र शासित बनने पर सरकारी विभागों में काम करने के तौर-तरीके को तैयार करने में जुटी हुई। 
विज्ञापन


स्टाफ संबंधित मामले डील करने के लिए बनाई गई कमेटी में गृह विभाग के प्रधान सचिव चेयरमैन हैं और इसमें लद्दाख मामलों के विभाग के आयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव, संस्कृति विभाग के सचिव, कानून, न्याय और संसदीय मामलों के विभाग के सचिव और वित्तीय विभाग के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है। कमेटी प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेश में स्टाफ मुहैया करवाने संबंधित मामलों पर अपने सुझाव सरकार को देगी। इस दिशा में कमेटी ने नियमित आधार पर बैठके कर रही है। 
विज्ञापन


वित्त विभाग के आयुक्त सचिव की अध्यक्षता में वित्त मामलों की कमेटी काम कर रही है। ऐसे ही जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर काम करने के तौर-तरीको को तैयार करने के लिए राज्यपाल के सलाहकार के. स्कंदन की अध्यक्षता में कमेटी काम कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अलग अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने से जम्मू कश्मीर लद्दाख मामलों के विभाग को पूरी तरह से पुनर्गठन होना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed