फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir and Ladakh People will get benefits without any discrimination said Jitendra Singh

बिना किसी भेदभाव के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को लाभ मिलेगाः डॉ. जितेंद्र सिंह

Tue, 27 Aug 2019 03:53 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 27 Aug 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir and Ladakh People will get benefits without any discrimination said Jitendra Singh
डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद हिंदू हो या मुस्लिम या अन्य धर्म के लोग बराबर का लाभ हर किसी को मिलेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी की तरफ से उन्हें अपने कश्मीर दौरे की नई दिल्ली में जानकारी दिए जाने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने का लाभ लोगों को आगामी महीनों में दिखने लगेगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोग हों या फिर अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला वर्ग सहित हर किसी को भरपूर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वार्थी तत्वों को भड़काकर सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहते हैं। धर्म, जाति, क्षेत्र के भेदभाव के बिना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को लाभ मिलेगा। स्थानीय व्यापार भी फलेगा और इससे जुड़े लोगों को लाभ भी होगा। 31 अक्तूबर 2019 से शुरू होने जा रही नई व्यवस्था में कश्मीर घाटी के लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा। इस कारण यह है कि कश्मीर संभाग में सरकारी सेवा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संख्या जम्मू और लद्दाख संभाग की तुलना में कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed