{"_id":"62ed84d393d52c4ace085aac","slug":"jammu-kashmir-ancounter-jammu-news-jmu265443328","type":"story","status":"publish","title_hn":"कु लगाम में मुठभेड़; जवान घायल, नागरिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कु लगाम में मुठभेड़; जवान घायल, नागरिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई। एक जवान भी घायल हुआ, जबकि आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक दहशतगर्दों का कोई सुराग न लगने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। घेराबंदी सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इसमें रामबन निवासी राष्ट्रीय राइफल्स जवान किरन सिंह घायल हो गया। क्रॉस फायरिंग में रेडवानी बाला निवासी नागरिक मंजूर लोन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच देर रात मंजूर ने दम तोड़ दिया।
कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग होनी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। पता चला कि आतंकी मौके से भाग निकले हैं। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।