{"_id":"632f66079692b30e890ab093","slug":"jammu-kashmir-amit-shah-will-come-to-the-valley-on-30th-on-a-three-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir : विकास की सौगात भी देंगे गृह मंत्री, जम्मू में सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir : विकास की सौगात भी देंगे गृह मंत्री, जम्मू में सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन
Sun, 25 Sep 2022 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:48 AM IST
सार
Jammu kashmir : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर से शुरू हो रहे अपने तीन दिवसीय दौरे में जनता को विकास की सौगात भी सौंपेंगे। एक अक्तूबर को वे जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने जम्मू के सबसे बड़े जम्मू-अखनूर फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर से शुरू हो रहे अपने तीन दिवसीय दौरे में जनता को विकास की सौगात भी सौंपेंगे। एक अक्तूबर को वे जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने जम्मू के सबसे बड़े जम्मू-अखनूर फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही नवरात्र में मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। राजोरी व बारामुला में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करने के साथ ही विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
शाह 30 सितंबर की शाम को जम्मू पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे एक अक्तूबर को माता वैष्णो देवी के दरबार जाएंगे। वहां से राजोरी जाकर रैली को संबोधित करेंगे। यहां पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की घोषणा की जा सकती है। शाह के दौरे को लेकर पहाड़ियों में उत्साह है। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी दिन राजोरी से लौटकर शाह जम्मू में फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
वे कनाल हेड से मुट्ठी तक करीब साढ़े पांच किमी. लंबे फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करेंगे। पुल पर ट्रायल के लिए वाहनों की आवाजाही की जा रही है। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही कई प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगे। सूत्रों का कहना है कि दौरे में वे भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में जीत का मंत्र दे सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि शाह एक अक्तूबर की शाम को ही श्रीनगर रवाना हो जाएंगे, जहां वे दो अक्तूबर को बारामुला में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कश्मीरियों से सीधा संवाद करेंगे शाह
बारामुला में दो अक्तूबर की सुबह 10 बजे अमित शाह की प्रस्तावित रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें उत्तरी कश्मीर के साथ ही पूरे कश्मीर से लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। वे जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा श्रीनगर में बनाए जा रहे कैंसर अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। पार्टी के महासचिव व कश्मीर प्रभारी सुनील शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि रैली के जरिये शाह कश्मीरियों से संवाद करेंगे। कई अन्य मुद्दों पर भी बात करेंगे।
कहा कि अमित शाह की यात्रा को जम्मू-कश्मीर में जल्द ही चुनाव कराने से जोड़ना गलत होगा, क्योंकि यह उनका नियमित दौरा है। यह विकास परियोजनाओं और सुरक्षा मुद्दों का जायजा लेने के लिए एक नियमित यात्रा है। प्रदेश में चुनाव से जोड़कर इसे देखा जाना उचित नहीं है। चुनाव कराना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है। भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार है।