{"_id":"61819275d91e7036066aa05a","slug":"jammu-kashmir-agriculture-city-reporter-news-jmu247129495","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के पास 60 हजार क्विंटल गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के पास 60 हजार क्विंटल गेहूं का बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बारिश की मार झेल चुके किसानों को राहत देने की कवायद कृषि विभाग ने शुरू कर दी है। एक तरफ यहां राजस्व विभाग की ओर से प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जा रही है। दूसरी तरफ कृषि विभाग ने किसानों को आगामी गेहूं की फसल की बिजाई के लिए खाद और बीज देने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कृषि विभाग ने 60 हजार क्विंटल गेहूं का बीज स्टोर किया है। इसमें से 40 हजार क्विंटल बीज पूरी तरह से तैयार है और किसान इसे पास के कृषि स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगले 15 दिन में खाद के तीन रैक जम्मू पहुंचेंगे। पहला रैक दो दिन बाद जम्मू पहुंचेगा। इसमें तीन हजार टन खाद आएगी। इसके बाद छह हजार टन खाद और आएगी। कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा का कहना है कि किसानों की एक फसल बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। ऐसे में उन्हें अगली फसल की बिजाई के लिए कोई दिक्कत पेश न आए, इसलिए खाद और बीज एडवांस में स्टोर किया जा रहा है, ताकि किसानों को वक्त पर गेहूं का बीज और खाद मिले।
जम्मू संभाग में 2.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर गेहूं की फसल उगाई जाती है। इसके लिए डेढ़ लाख क्विंटल बीज की जरूरत रहती है। इसमें से कृषि विभाग किसानों को 60 हजार क्विंटल बीज देगा। बाकी का किसानों के पास अपना बीज उपलब्ध रहता है। निदेशक का कहना है कि विभाग की ओर से तीसरे हिस्से का बीज ही देना होता है, यदि इससे अधिक आवश्यकता होगी तो वह भी विभाग किसानों को उपलब्ध करा देगा।