{"_id":"6460a8ed3c8aeb29a50be595","slug":"jammu-kashmir-after-30-years-of-turmoil-construction-work-on-yatri-niwas-in-pulwama-nowdal-tral-begins-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा: नौदल त्राल में 30 साल बाद यात्री निवास का निर्माण कार्य शुरू, मुस्लिम संगठन ने भी किया सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा: नौदल त्राल में 30 साल बाद यात्री निवास का निर्माण कार्य शुरू, मुस्लिम संगठन ने भी किया सहयोग
Sun, 14 May 2023 04:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 14 May 2023 04:36 PM IST
सार
पुलवामा जिले के नौदल त्राल गांव में करीब 30 साल बाद यात्री निवास और मंदिर की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Pulwama
- फोटो : ANI
विस्तार
कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले के नौदल त्राल गांव में करीब 30 साल बाद यात्री निवास और मंदिर की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कश्मीरी पंडित प्रतिनिधिमंडल के पंद्रह सदस्य नौदाल त्राल गांव में इस ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण कार्य में मदद के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान स्थानीय स्थानीय मुस्लिम संगठनों ने भी इस निर्माण कार्य में सहयोग किया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मौके पर नौदाल त्राल में विशेष पूजा और हवन आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडितों ने भाग लिया। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर में सफेद शिवलिंग के रूप में भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं। त्राल प्रशासन द्वारा अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए इस तीर्थ स्थल पर सभी व्यवस्थाएं की जाने की तैयारी है।
विज्ञापन