फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Administration investigating the selection list of Finance Accounts Assistants recruitment exam

जम्मू-कश्मीर: वित्त लेखा सहायकों की चयन सूची जांची जा रही- प्रशासन

Tue, 19 Jul 2022 10:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 10:20 AM IST
सार

एफएए के उम्मीदवार कई दिन से जम्मू में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में वित्त लेखा सहायक के 972 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी।

विज्ञापन
jammu kashmir Administration investigating the selection list of Finance Accounts Assistants recruitment exam
FAA Candidates Protest (File) - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

वित्त लेखा सहायक की चयन सूची की जांच की जा रही है। प्रदेश सरकार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में गठित समिति वित्त लेखा सहायक की चयन सूची की जांच कर रही है। एफएए के उम्मीदवार कई दिन से जम्मू में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में वित्त लेखा सहायक के 972 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। जिस पर सवाल उठाए गए थे। आरोप थे कि सूची में अनियमितताएं बरती गई हैं। जिसके बाद समिति सूची सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वित्त लेखा सहायक की लिखित परीक्षा को भी उसी एजेंसी ने आयोजित किया था, जिसे पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी मिली थी। पुलिस एसआई भर्ती को धांधली की पुष्टि के बाद रद्द कर दिया गया है। इसके बाद से वित्त लेखा सहायक की चयन सूची पर भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed