फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Additional checkpoints and security forces deployed ahead Republic Day

जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस से पहले नरवाल में धमाके से उबाल, अतिरिक्त नाके और सुरक्षाबल किए गए तैनात

Sun, 22 Jan 2023 04:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 04:32 PM IST
सार

जम्मू में गणतंत्र दिवस से पांच किलोमीटर दूर दो धमाके हुए। इसके बाद अतिरिक्त नाके लगाने के साथ सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन पर पर आने वाले हर वाहन का नंबर और चालक का मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Additional checkpoints and security forces deployed ahead Republic Day
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू में गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर दूर नरवाल स्थित ट्रांसपोर्ट यार्ड में दो बम धमाकों से शहर में उबाल है। जम्मू संभाग में लगातार हो रहे आतंकी हमले से लोगों में गुस्सा है। वहीं शहर में गणतंत्र दिवस और भारत जोड़ो यात्रा जैसे बड़े कार्यक्रम होने से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त नाके लगाने के साथ सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई है। नरवाल में बम धमाके के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। स्टेशन पर आने वाले हर वाहन का नंबर और चालक का मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है। 26 जनवरी तक ये व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


वहीं नरवाल में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एमए स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल के आपस तीन लेयर सुरक्षा चक्र बनाया है। नरवाल में बम धमाके के बाद राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने निंदा की है। नेशनल कांफ्रेंस ने हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला की ओर से जारी बयान में कहा कि नरवाल में दो बम धमाके चिंता का विषय है। हम इसकी निंदा करते हैं। इसकी पूरी जांच की मांग करते हैं। वहीं अपनी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन ने भी निंदा की है।

कांग्रेस सांसद और कांग्रेस प्रभारी जम्मू-कश्मीर रजनी पाटिल ने भी हमले की निंदा की है। आम आदमी पार्टी और सीपीआई ने कहा कि इस तरह के हमले भाजपा की नीतियों की हार है।

नरवाल में हुए धमाकों के विरोध में किया प्रदर्शन

स्टेटहुड मिशन जम्मू की ओर से नरवाल में हुए धमाकों के विरोध में न्यू प्लाट में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि पाकिस्तान प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। पहले कश्मीर घाटी में हालत बिगाड़े अब जम्मू संभाग में कोशिश की जा रही है।

धमाकों से लोग घायल हुए हैं। पहले सिद्दड़ा में आतंकी हमला हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए। इस मौके पर देव राज, अशोक खन्ना, राजू कुमार, विपन महाजन, राकेश शर्मा, विक्की, असलम, अकबर खान और अन्य मौजूद रहे।  

भाजपा, विहिप नेताओं ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने नरवाल में शनिवार को हुए दो विस्फोटों में घायल हुए लोगों का मेडिकल कालेज अस्पताल बख्शीनगर जाकर उनका हाल जाना। रैना ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए धमाकों की निंदा भी की।

विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने भी मेडिकल कालेज अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विहिप के प्रांत मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि राजोरी के बाद आतंकी घटनाएं जम्मू शहर में भी शुरू हो गई है।



इसकी एनआईए से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा आतंकवादियों के साथ साथ उनके स्लीपर सेल का खात्मा भी होना चाहिए। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक कार्तिक सूदन के अलावा विहिप के महानगर उपाध्यक्ष डा संबेयाल, बजरंग दल के महानगर संयोजक अखिल अबरोल, अभिषेक आदि भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed