{"_id":"60ef204a05001b4aab4b15ec","slug":"jammu-kashmir-aamir-and-kiran-in-kargil-lost-in-colours-of-ladakhis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कारगिल में लद्दाखी रंग में रंगे तलाक का एलान कर चुके आमिर और किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कारगिल में लद्दाखी रंग में रंगे तलाक का एलान कर चुके आमिर और किरण
Wed, 14 Jul 2021 11:05 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:05 PM IST
सार
शूटिंग पूरी होने पर वाखा गांव के लोगों ने दी फेयरवेल पार्टी।
विज्ञापन
कारगिल में चैतन्य अक्किनेनी, आमिर खान और किरण राव
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तलाक का एलान कर चुके बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान और किरण राव ने कारगिल में लद्दाखी परिधान पहनकर ग्रामीणों के साथ ठुमके लगाकर सभी का दिल जीत लिया। ठंडे मरुस्थल कहे जाने वाले लद्दाख के कारगिल में आमिर खान अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ नई फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कारगिल के सरोखा ठंग वाखा गांव में शूटिंग पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों ने आमिर और टीम को फेयरवेल पार्टी दी। इस पार्टी में आमिर खान और किरण राव ने लद्दाखी परिधान कौस और सुलमा पहनकर गोंबा सुमशक डांस (लद्दाख का पारंपरिक नृत्य) किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही गांव में की गई शूटिंग के बाद एक वीडियो वायरल किया गया था। इसमें दावा किया गया कि आमिर खान व टीम ने शूटिंग के बाद शूटिंग स्थल को बिना साफ किए ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना से ठीक होने वालों को मानसिक परेशानी, मधुमेह के साथ गिर रहे बाल
इसके बाद आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से सोशल मीडिया पर सफाई देकर कहा गया कि शूटिंग वाली साइट को गंदगी के साथ छोड़ने के आरोप सही नहीं हैं। टीम जब भी किसी स्थान पर शूटिंग करती है तो वहां से जाने से पूर्व उसे पूर्ववर्ती स्थिति में लाना सुनिश्चित करती है।