{"_id":"5f853e10231b1047645a99a3","slug":"jammu-kashmir-5-pistols-10-magazines-recovered-from-suspicious-bag-in-teetwal-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा के टीटवाल में संदिग्ध बैग से मिले पांच पिस्टल, दस मैगजीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा के टीटवाल में संदिग्ध बैग से मिले पांच पिस्टल, दस मैगजीन
Tue, 13 Oct 2020 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को संदिग्ध बैग से मिले हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने मंगलवार सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टीटवाल इलाके से एक संदिग्ध बैग बरामद किया है। इस बैग से पांच पिस्टल और 10 मैगजीन और 138 गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीटवाल पुलिस पोस्ट को एक संदिग्ध बैग मिलने की पुख्ता जानकारी मिली थी और ये भी बताया गया था कि इस बैग में संदिग्ध सामान है। यह बैग गुंडी शर्त गांव में रखा है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने पूरे ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि आज सुबह पुलिस और सेना के 6जेएके रायफल की टीम ने संयुक्त खोजी अभियान चलाया। खोजबीन के दौरान एक काला बैग मिला जिसमें पांच 9एमएम की पिस्टल, 10 मैगजीन, 138 गोलियां और दो बिस्किट के पैकेट बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि हमने आईए एक्ट की धारा 7/25 के तहत केस दर्ज किया है और जांच जारी है।
विज्ञापन