{"_id":"61ea4876cf77144a0921ea28","slug":"jammu-kashmir-31-kg-heroine-recovered-from-the-line-of-control-massive-search-operation-going-on-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा से 31 किलो हेरोइन बरामद, इलाके में चल रहा बड़ा सर्च अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा से 31 किलो हेरोइन बरामद, इलाके में चल रहा बड़ा सर्च अभियान
Fri, 21 Jan 2022 11:15 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:15 AM IST
सार
पुंछ जिले से लगने वाले नियंत्रण रेखा से सेना और पुलिस ने नशे की खेप बरामद की है। इससे पहले भी सीमा से कई बार इस तरह के पैकेट मिले हैं।
विज्ञापन
पुंछ जिले के एलओसी से बरामद हेराइन।
- फोटो : सेना पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले से लगने वाले भारत-पाकिस्तान सीमा से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। नशे का सारा सामान सीमापार से भेजा गया है। इसके साथ पूरे इलाके में बड़ा सर्च अभियान चल रहा है। सेना के अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा से नशीले पदार्थों तस्करी का इनपुट मिलने के बाद सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस बीच एलओसी से लगे इलाके में 31 किलोग्राम हेराइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले तीन जनवरी को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू सेक्टर से हथियारों की खेप बरामद की है। सुबह जवान गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए बैग को देखा। तलाशी लेने पर उससे बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी 35 के पास मिले बैग से गोला-बारूद और प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली है।
विज्ञापन
इसमें तीन AK47 राइफलें, पांच पैकेट हेरोइन, 4 पिस्तौल, 7 पिस्टल मैगी, 14 राउंड एके 47 मुख्य हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि हथियारों को सीमापार से भी भेजा जा सकता है। बीएसएफ के आईजी डीके बूरा ने बताया कि सीमा के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हेरोइन बरामद की है। इससे पहले अरनिया सेक्टर में एक घुसपैठिए को मार गिराया गया है। जवान पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने को तैयार हैं। सीमा पर अलर्ट पहले से ज्यादा है।
विज्ञापन