फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: 172 terrorists killed in Kashmir in 2022; recruitment down by 37 per cent

Jammu Kashmir: घाटी में 93 मुठभेड़ों में 42 विदेशी समेत 172 दहशतगर्द ढेर, वर्ष 2022 में 26 जवान हुए शहीद

Sat, 31 Dec 2022 05:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 05:28 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि घाटी में हुए मुठभेड़ों में लश्कर-ए-ताइबा और उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) 108 आतंकी मारे गए। जैश-ए- मोहम्मद के 35, हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के 22 आतंकी ढेर किए गए।

विज्ञापन
jammu kashmir: 172 terrorists killed in Kashmir in 2022; recruitment down by 37 per cent
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : ANI

विस्तार

सुरक्षाबलों के आतंक विरोधी अभियान में वर्ष 2022 में 42 विदेशियों समेत कुल 172 आतंकवादी मारे गए। एक वर्ष के भीतर कश्मीर में विभिन्न जगहों पर 93 जगहों पर मुठभेड़ हुई थी। इस बीच युवाओं की आतंकवादी संगठनों में शामिल होने की संख्या में 37 प्रतिशत गिरावट भी आई है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि घाटी में हुए मुठभेड़ों में लश्कर-ए-ताइबा और उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) 108 आतंकी मारे गए। जैश-ए- मोहम्मद के 35, हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के 22, अल बद्र के चार से तीन अंसार गजवा तुल हिंद के तीन आतंकी ढेर किए गए।
विज्ञापन


शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2022 में आतंकवादी हमलों और मुठभेड़ों में जम्मू कश्मीर पुलिस (जेकेपी) के 14 कर्मियों सहित 26 सुरक्षाबल शहीद हुए। एडीजीपी ने बताया कि आतंकी बासित डार और आदिल वानी को छोड़कर अपराधों में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष आतंकवादी संगठनों ने 100 युवा शामिल हुए हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत कम है। उन्होंने बताया कि आतंकी संगठनों में शामिल हुए 65 को मार गिराया गया जबकि 17 को गिरफ्तार किया गया है। 18 आतंकियों की तलाश की जा रही है। 

आतंकियों ने 29 नागरिकों की जान ली 

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि घाटी में आतंकवादियों ने 29 नागरिकों की जान ले ली थी। इसमें 21 स्थानीय थे जिनमें छह हिंदू, तीन कश्मीरी पंडित और 15 मुसलमान शामिल हैं। इसके अलावा आठ अन्य राज्यों के थे। इस साल आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान 360 हथियार जब्त किए गए। इनमें 121 एके सीरीज राइफलें, आठ एम4 कार्बाइन और 231 पिस्टल शामिल हैं। आईईडी, स्टिकी बम और ग्रेनेड की समय पर बरामदगी से बड़ी आतंकी घटनाएं टल गईं।

मारे गए 186 आतंकवादियों में 56 पाकिस्तानी, 159 गिरफ्तार: डीजीपी 

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में 56 पाकिस्तानी समेत 186 आतंकी मारे गए। विभिन्न मुठभेड़ों में 159 को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 'जीरो टेरर' गतिविधियां हासिल करने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि 146 पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त किया गया। इनमें चार से पांच सदस्य शामिल थे, जिन्हें लक्षित हत्याओं और ग्रेनेड-आईईडी हमलों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि इस साल जम्मू-कश्मीर में 100 युवा आतंकवाद में शामिल हुए।



जो कई सालों में सबसे कम है। उनमें से अधिकांश का सफाया कर दिया गया। सुरक्षा बल सक्रिय आतंकवादियों की संख्या को दो अंकों के आंकड़े तक लाने के लिए काम कर रहे हैं। जो वर्तमान में 100 से थोड़ा अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed