फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: 1496 Temporary Teachers Recruitment Online Application Process begin

जम्मू कश्मीर: 1496 अस्थायी शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 अगस्त अंतिम तिथि

Fri, 11 Aug 2023 05:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों में 1496 अस्थायी शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत जम्मू और कश्मीर संभाग में 748-748 पद भर जाएंगे।

विज्ञापन
jammu kashmir: 1496 Temporary Teachers Recruitment Online Application Process begin
Job Tips - फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश की सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी अब दूर होगी। स्कूल शिक्षा विभाग इन स्कूलों में 1496 अस्थायी शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके तहत जम्मू और कश्मीर संभाग में 748-748 पद भर जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, जो 20 अगस्त तक चलेगी।  इससे शिक्षित बेरोजगारों को राहत मिली है जो काफी समय से भर्ती की उम्मीद लगाए हुए थे।
विज्ञापन

 
स्कूल शिक्षा विभाग में मास्टर की डीपीसी नहीं होने से स्कूलों में तीन हजार से अधिक लेक्चरर के पद रिक्त पड़े हैं। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में तो लेक्चरर हैं, लेकिन ग्रामीण स्कूलों में काफी पद रिक्त पड़े हैं। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए विभाग ने अस्थायी शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया है। यह क्लस्टर रिसोर्स कोआर्डिनेशन फॉर टीचिंग स्पोर्ट के रूप में काम करेंगे। यानी क्लस्टर के अंदर आने वाले हर स्कूल में इनकी सेवाएं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातकोत्तर (पीजी) पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इनका चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदक कभी भी स्थायी नौकरी की मांग नहीं कर सकेगा। आवेदक की आयु 40 साल तक होनी चाहिए और उसका जन्म एक जनवरी 2005 के बाद और एक जनवरी 1983 से पहले नहीं होना चाहिए। 

स्कूल शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट  से करें आवेदन

जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल धारक ही योग्य होंगे। ऑनलाइन आवेदन जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय की अधिकारिक वेबसाइट पर 10 से 20 अगस्त तक होगा। चयन स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर और जम्मू करेगा।

कुल 100 अंक के आधार होगा चयन

अस्थायी शिक्षकों का चयन 100 अंक के आधार पर होगा। इसमें पीजी के 80 अंक मिलेंगे। साथ ही एमफिल के पांच, पीएचडी, नीट और सेट के 10 अंक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशन के पांच अंक निर्धारित किए गए हैं।

कश्मीर संभाग में इन पदों पर होगी तैनाती

बॉटनी में 45, केमिस्ट्री 57, कामर्स 15, इकोनॉमिक्स 40, एजुकेशन 48, ईवीएस 30, इंग्लिश 82, जियोग्राफी 08, हिंदी 06, इतिहास 40, कश्मीरी 08, गणित 100, फिजिक्स 55, पॉलिटिकल साइंस 60, सोशियोलॉजी 30, स्टैटिक्स 06, उर्दू 65 और जियोलॉजी के 53 पद शामिल हैं।

जम्मू संभाग में इन विषयों के भरे जाएंगे पद

बॉटनी में 80, केमिस्ट्री 30, कामर्स 15, इकोनॉमिक्स 75, एजुकेशन 75, इंग्लिश 110, जियोग्राफी 10, हिंदी 20, इतिहास 20, डोगरी 05, गणित 110, फिजिक्स 18, पॉलिटिकल साइंस 40, सोशियोलॉजी 10, स्टैटिक्स 10, उर्दू 35, जियोलॉजी 70 और कंप्यूटर साइंस के 15 पद शामिल हैं।


जम्मू-कश्मीर प्लस 2 पीएससी लेक्चरर एसोसिएशन स्कूल शिक्षा विभाग के इस फैसला का स्वागत करती है। इससे हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलाें में लेक्चरर व शिक्षकों की कमी कुछ हद तक दूर होगी। शिक्षित युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में खासा असर मिलेगा। - मंजीत सिंह चिब, प्रांतीय अध्यक्ष, जेएंडके 2 पीएससी लेक्चरर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed