फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 111 animals died due to lumpi disease in Jammu division

Lumpy Virus: जम्मू संभाग लंपी से 111 पशुओं की मौत, जम्मू कश्मीर में बीमारी से 17500 पशु ग्रसित

Sat, 27 Aug 2022 03:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 03:00 AM IST
सार

पशुपालन विभाग की मोबाइल टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया प्रदेश में 17500 पशु बीमारी की चपेट में आए थे। इनमें से 7500 पशु ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 111 animals died due to lumpi disease in Jammu division
लंपी से ग्रसित गाय। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग में लंपी वायरस से 111 पशुओं की मौत हो गई है। 17500 पशु बीमारी की चपेट में आए थे। इनमें से 7500 पशु ठीक भी हो चुके हैं। यह बात पशुपालन विभाग के निदेशक कृष्ण शर्मा ने तालाब तिल्लो में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पहले बीमारी का प्रकोप काफी बढ़ गया था मगर अब काबू में है। पशुओं का टीकाकरण हो रहा है।

विज्ञापन


पशुपालन विभाग की ओर से मोबाइल टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं। साथ ही बीमार पशुओं का उपचार भी किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया है कि वे बीमारी के लक्षण जैसे चमड़ी खराब होना, आंखों से पानी आना, पशुओं को बुखार होने पर तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन


ऐसे में पशुओं का उपचार समय पर शुरू होगा और मौत के मामलों में गिरावट आएगी। ऐसी जगहें जहां पर बीमारी ने दस्तक दी और पशुपालकों ने खुद अपने स्तर पर उपचार शुरू किया, वहां पर पशुओं की मौत का ग्राफ ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर शुरू किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सकों की टीमें घर घर जा रही हैं। पशु डिस्पेंसरियों में चिकित्सक तैनात हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 

सात भैंसे ही आईं बीमारी की चपेट में 

जम्मू संभाग में भैंसों में लंपी वायरस के सात ही मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा गायों को बीमारी चपेट में ले रही है। बीमारी के दौरान पशुओं को चारा समय पर दें। उनका ध्यान रखें। 

दूध को अच्छी तरह उबालकर  पिएं   

लंपी वायरस से ग्रस्त पशुओं का दूध पीया जा सकता है। हालांकि दूध को ज्यादा देर तक गर्म करने के बाद सेवन करें। जानवरों से बीमारी इंसान में नहीं आ रही है। 

लोग छोड़ रहे पशुओं को   

बीमारी की दस्तक पर पशुपालकों ने पशुओं को छोड़ना शुरू कर दिया है। शहरों में हालत यह है कि रात के समय पशुओं की संख्या बढ़ जा रही है। इस पर डिवकॉम ने बैठक की है। नगर निगम को पशुओं की पहचान कर वापस उनके मालिकों के पास सौंपने को कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed