फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: 10 people trapped under snow after an avalanche occurred in Khardung La, Ladakh

लेह में हिमस्खलनः सेना के 7 पोर्टरों की मौत, खार्दुंगला में दो और शव बरामद, 3 की तलाश जारी

Sun, 20 Jan 2019 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 10 people trapped under snow after an avalanche occurred in Khardung La, Ladakh

लद्दाख संभाग के लेह के खार्दुंगला टॉप के करीब शुक्रवार को हिमस्खलन में दबे दो और शव शनिवार को बरामद किए गए। अब तक सेना के सात पोर्टर के शव बरामद किए जा चुके हैं। हिमस्खलन में 10 पोर्टर दब गए थे। तीन अब भी लापता बताए जाते हैं। इनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


रेस्क्यू के लिए शनिवार सुबह भी ऑपरेशन चलाया गया। सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर की टीमों के साथ-साथ सियाचिन बेस कैंप से बुलाई गई एवलांच पैंथर्स टीम के साथ-साथ एसडीआरएफ और लेह पुलिस ने ऑपरेशन चलाया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार खराब मौसम के बाद भी सेना की टीमों ने डीप सर्च रडार्स और ट्रेंड डॉग्स की मदद से ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


दूसरे दिन दो और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं। शुक्रवार शाम तक पांच शव पहले ही निकाल लिए गए थे। इस बीच लेह की जिला उपायुक्त अवनी लवासा ने जांच समिति का गठन किया जो खार्दुंग्ला हिमस्खलन में मजदूरों की मौत की जांच करेगी। समिति में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर लेह गुलाम नबी टाक और तहसीलदार गुरमेट नमगयाल भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed