{"_id":"639ae97e6e67157e6c44a5ff","slug":"jammu-kala-utsav-begins-short-list-artists-will-participate-in-national-level-competition-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कला उत्सव का आगाज, शार्ट लिस्ट कलाकार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कला उत्सव का आगाज, शार्ट लिस्ट कलाकार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेंगे भाग
Thu, 15 Dec 2022 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 15 Dec 2022 03:01 PM IST
सार
विभिन्न श्रेणियों से श्रेष्ठ एक छात्र और एक छात्रा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जनवरी 2023 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में होगी।
विज्ञापन
कला उत्सव में प्रस्तुति देती छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जम्मू के शिक्षक भवन गांधी नगर में तीन दिवसीय कला उत्सव का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अलोक कुमार मुख्य अतिथि थे। इसमें कुल 40 छात्र प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न श्रेणियों से श्रेष्ठ एक छात्र और एक छात्रा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जनवरी 2023 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में होगी।
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने प्रतिभागियों को बधाई दी। छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए छात्रों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों के समग्र पोषण के लिए योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विशेष रुप से शुरू किया गया है। इस बार जनवरी 2023 को परीक्षा पर चर्चा होगी। इसमें प्रधानमंत्री छात्रों ,शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन