फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jwel chownk murder case, crime

Jammu News: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को हीरो बना रहे गुर्गे, अधिकारी बोले-रखी जा रही नजर

विज्ञापन
jammu, jwel chownk murder case, crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इनके गुर्गे सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये युवाओं के बीच गैंगस्टरों को हीरो की तरह पेश कर रहे हैं। ताजा मामला सुमित जंडयाल हत्याकांड से संबंधित हैं। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि साइबर पुलिस काम कर रही है।
हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले खौफ गैंग को सोशल मीडिया पर खूब फाॅलो किया जा रहा है। हत्याकांड से पहले इस ग्रुप के इंस्टाग्राम पर तीन-चार हजार फॉलोअर थे, जो अब आठ हजार से अधिक हो चुके हैं।
विज्ञापन

फेसबुक पर कई लोगों के नाम व फर्जी नंबरों से फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं। ऐसे कई मामले क्राइम ब्रांच जम्मू के पास आए हैं।इससे पहले वर्ष 2020 में भी ऐसा ही ट्रेंड था। सन्नी बाबा, पंकज किल्लर, रंजीत सिंह लग्गा, विक्रम वजीर और गिरी जैसे गैंगस्टरों के सैकड़ों वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें समाज में हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है। कुछ वीडियो में तो गैंगस्टर हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। गैंगस्टरों को रैंकिंग तक दी गई है। अब फिर से ऐसा ही किया जा रहा है। फर्जी अकाउंट में गैंगस्टरों के पुराने वीडियो साझा कर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।


खबरों की कटिंग और वीडियो का भी इस्तेमाल
अखबारों में छपी खबरों की कटिंग लगाकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। कई वीडियो न्यूज चैनलों पर दिखाई गई खबरों से संबंधित हैं। जिनको लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक कर चुके हैं।


साइबर पुलिस कर रही काम
कुख्यात अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे साइबर पुलिस को सूचित किया गया है। इन पर कार्रवाई के लिए काम चल रहा है। पुलिस की पूरी नजर है।
- शिव कुमार, डीआईजी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed