फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jmc, sites

Jammu News: आज से बहाल होगी जेएमसी की वेबसाइट, मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं

विज्ञापन
jammu, jmc, sites
- जेएमसी की वेबसाइट चौथे दिन भी रही बंद, टोल फ्री नंबर पर लोगों दर्ज करवाई शिकायतें
विज्ञापन

150 से ज्यादा आईं कॉल, 50 टैंकर, 40 सफाई व्यवस्था और 60 प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए से संबंधित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम की वेबसाइट सोमवार से चालू हो जाएगी, जिससे लोगों को फिर से ऑनलाइन सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। रविवार को वेबसाइट का होम पेज को इंस्टॉल कर दिया गया है। यह दावा नगर निगम ने किया है। अधिकारियों के अनुसार वेबसाइट की तकनीकी खराबी डाटा बेस क्रैश को ठीक किया जा रहा है।
रविवार को ऑनलाइन सेवा पोर्टल माईजम्मू.इन ने काम करना शुरू कर दिया। डिस्प्ले पेज खुला, मगर सेवा शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, वेबसाइट बंद होने पर नगर निगम की ओर से जारी टोल फ्री नंबर पर 1800-180-7207 पर शाम तक 150 के करीब कॉल आईं। इनमें 50 टैंकर, 40 सफाई, जबकि 60 कॉल जरूरी दस्तावेज बनाने से संबंधित थीं।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का निदान करते हुए नगर निगम ने वेबसाइट शुरू होने का हवाला दिया है। कहा कि समस्या तक लोग जरूरी दस्तावेज कार्यालय में आकर बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लोगों को मिल रहीं 13 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं
मौजूदा समय में शहरवासियों को 13 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं मिल रही हैं। 30 अप्रैल से साइट में खराबी आई है। नगर निगम के अधिकारियों ने डाटा बेस क्रैश समस्या बताई। डाटा को फिर से रिकवर किया जा रहा है। इसके बाद साइट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। आनलाइन सेवाओं से हर रोज एक हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित होते हैं।

----------

ये सेवाएं मिलती हैं शहरवासियों को
ऑनलाइन सेवा कितने लोग होते लाभान्वित (प्रतिदिन)
आनलाइन पब्लिक ग्रिविनेंस सिस्टम 70 से 80
वाटर टैंकर 250 से 300
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 20 से 30
आनलाइन बिल्डिंग परमिशन 30 से 40
रेंट आफ शॉप, फ्लैट 60 से 70
एनओसी, लाइसेंस 40 से 50
डॉग पंजीकरण 10 से 15
सीवरेज कनेक्शन परमिशन 40 से 50

-------------------------

क्या मिलता है फायदा
लोगों को घरद्वार से ही काम निपटाने की सुविधा मिलती है। लोगों को बार-बार कागजी कार्रवाई के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। रेंट, कचरा शुल्क सहित अन्य सेवाओं का लाभ घर बैठकर लिया जा रहा है। सबसे ज्यादा सुविधा बुजुर्ग लोगों को मिलती है।
----------------

कोट
वेबसाइट का होम पेज इंस्टॉल हो गया है। सर्विस सोमवार से चालू कर दी जाएगी। तकनीकी खराबी का समाधान किया जा रहा है।
-डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed