फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Jhiri mela : One lakh people attend the court, laser show and cultural program are special attractions

जम्मू झिड़ी मेला: एक लाख लोगों ने दरबार में लगाई हाजिरी, लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण

Sun, 13 Nov 2022 02:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 02:36 PM IST
सार

जम्मू झिड़ी मेले में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। छठे दिन रिकार्ड एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। अब तक कुल छह लाख लोगों ने बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी लगाई है। शनिवार और रविवार को मेले में पांव रखने की भी जगह नहीं थी। 

विज्ञापन
Jammu Jhiri mela : One lakh people attend the court, laser show and cultural program are special attractions
झिड़ी मेले में पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिड़ी मेले के छठे दिन रिकार्ड एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। अब तक कुल छह लाख लोगों ने बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी लगाई है। शनिवार और रविवार को मेले में पांव रखने की भी जगह नहीं थी। दिनभर श्रद्धालुओं का आना.जाना लगा रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को इससे ज्यादा भीड़ जुटेगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


देव स्थान झिड़ी रंग बिरंगी लाइट और श्रद्धालुओं की आस्था से जगमगा उठा है। मेले में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की भीड़ देखने को मिली है। झिड़ी मेला सात नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगा। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर दुकानें सजी हुई हैं। लेजर शो और संस्कृत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


टूरिज्म विभाग की ओर से लगाई गई स्क्रीन में प्रदेश की संस्कृति को दर्शाया जा रहा है। इसे देखने के लिए भीड़ एकत्रित रहती है। रविवार को दोपहर तीन बजे रुमालो राम की टीम डोगरी नृत्य और संगीत से श्रद्धालुओं को मोहित करेगी। शाम साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक प्रदेश भर से आए प्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन गाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

झिड़ी मेले में पहुंचे एलजी, बाबा जित्तो के दरबार में टेका माथा

झिड़ी मेले में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी बाबा जित्तो के दरबार पर माथा टेकने पहुंचे थे। उन्होंने सरकारी विभागों और उद्यमियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। सरकारी विभागों के अधिकारियों से बातचीत भी की। किसान बोर्ड के सदस्य संजय केसर ने सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे लंगर हाल के काम को कुछ लोगों के रोकने की भी शिकायत की।


उप राज्यपाल झिड़ी मैदान में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले उन्होंने बाबा जित्तो के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान डोगरी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसमें डोगरी गीत और नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक ने खूब तालियां बटोरीं।

डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण ने उप राज्यपाल के समक्ष मांग रखी कि वैष्णो देवी कटड़ा और शिव खोड़ी मंदिर की तरह बाबा जित्तो मंदिर को भी श्राइन बोर्ड के साथ जोड़ा जाए। साथ ही झिड़ी में आने वाले दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए सराय बनाने की मांग की।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वह बोलने में नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने किसानों से आगे आने और सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उप राज्यपाल ने अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की स्थापना और विकास के लिए एक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने झिड़ी मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और मेला अधिकारी की कड़ी मेहनत और विशेष प्रयासों की सराहना की। एलजी ने  स्टाल लगाने वालों, प्रगतिशील किसानों, बागवानों, महिला एसएचजी और संस्कृत मंत्र विचार प्रतियोगिता, डोगरा पगड़ी प्रतियोगिता, लेजर शो आदि के विजेताओं को भी सम्मानित किया।


इस मौके पर सांसद जम्मू जुगल किशोर, संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह, डीसी जम्मू अवनी लवासा, डीडीसी बलबीर लाल, बीडीसी सुरिंदर कुमार, एसडीएम मढ़ राजीव खजूरिया, पंचायत प्रतिनिधियों के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed