फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Jhiri mela: Darshan of Baba Jitto-Bua Kodi in the day, Bhajan-Kirtan happening in Jhiri at night

जम्मू झिड़ी मेला: दिन में बाबा जित्तो-बुआ कोड़ी के दर्शन, रात को झिड़ी में हो रहा भजन-कीर्तन

Mon, 07 Nov 2022 02:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 02:10 AM IST
सार

झिड़ी में बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दरबार में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा है। दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के लोगों ने बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दर्शन किए। इस बार झिड़ी मेले में श्रद्धालुओं के रात को रुकने के लिए प्रशासन की ओर से टेंट की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Jammu Jhiri mela: Darshan of Baba Jitto-Bua Kodi in the day, Bhajan-Kirtan happening in Jhiri at night
झिड़ी मेले में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के चलते दो साल बाद शुरू हो रहे प्रसिद्ध मेले के प्रति श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। रोजाना प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भक्तों का जम्मू के झिड़ी पहुंचना जारी है। रविवार को 20 हजार से अधिक भक्तों ने मेला स्थल पर पहुंच कर मंदिर में हाजिरी लगाई है। इस कारण जहां दिनभर बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर कतारें लगी रहीं, वहीं रात को मेला स्थल भजन-कीर्तन से गूंजता रहा है। उधर, मेला स्थल पर काफी रौनक है। 

विज्ञापन


झिड़ी में बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दरबार में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा है। दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के लोगों ने बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दर्शन किए। इस बार झिड़ी मेले में श्रद्धालुओं के रात को रुकने के लिए प्रशासन की ओर से टेंट की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


रविवार को कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी-चतुर्दशी पर मंदिर में श्री रामायण जी का पाठ आरंभ हुआ, जिसे सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। देर रात दूसरे राज्य से आए श्रद्धालुओं ने टेंट में भजन-कीर्तन कर भक्तिमय माहौल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में चौकियां भी भरीं। देर रात तक दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। इस बार मेला कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ही शुरू दिया गया है। लेकिन स्नान करने वालों की भीड़ बाबा तालाब में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगी।

इस दौरान श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। वहीं, कई बिरादरियों की मेल भी होगी। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला स्थल पर लंगर और खाने-पीने के स्टाल भी लगाए गए हैं। 

मेले के चलते गन्ना व्यापारियों के खिले चेहरे

मेले के चलते गन्ना व्यापारियों के चेहर खिल उठे हैं। गन्ना व्यापारी अशोक कुमार और रोशन कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते 2019 के बाद झिड़ी मेला न लगने के कारण दो साल गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने चार से पांच रुपए में गन्ना भेजा था। लेकिन इस बार झिड़ी मेले लगने के कारण एक गन्ने का दाम 40 रुपए हैं। पिछले दो सालो के नुकसान की भरपाई इस बार पूरी हो जाएगी। 

दमकल विभाग ने मॉक कर व्यवस्थाओं को किया पुख्ता

झिड़ी मेले के आगाज से पहले दमकल विभाग ने रविार को दो जगहों पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। साथ ही आपदा से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर इसमें एसडीएम मढ़, एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ दोमाना, एसएचओ कानाचक, तहसीलदार मढ़, बीडीओ मढ़ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed