{"_id":"682a45af8076cb9a6c0a4aaa","slug":"jammu-jda-anti-encrochment-drieve-jammu-news-c-10-lko1027-615489-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पलौड़ा में 80 कनाल भूमि से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पलौड़ा में 80 कनाल भूमि से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीए की इस हफ्ते दूसरी कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने निजी जमीन बताकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) ने पलौड़ा में रविवार को अभियान चला कर 80 कनाल भूमि से अतिक्रमण हटाया है। जेडीए की इस सप्ताह पलौड़ा में दूसरी बार कार्रवाई की है। इसके पहले खसरा संख्या 1121 में 16 कनाल जमीन को मुक्त कराया था।
रविवार को टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर 80 कनाल जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक कार्रवाई को पूरा किया गया।
रविवार को जेडीए की टीम पलोड़ा गांव पहुंची। यहां जानकारी मिली थी कि खसरा संख्या 1121/1 के अंतर्गत 80 कनाल जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। मौके पर ही टीम ने माप कर कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने जमीन निजी बताते हुए हंगामा किया। इस पर अधिकारियों ने जेडीए की जमीन होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जेडीए के डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट गारबी रशीद ने बताया कि जमीन को मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।