फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jammu, dry weather, health problem

Jammu News: शुष्क मौसम बन रहा जानलेवा, रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
jammu, jammu, dry weather, health problem
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। तीन महीने के बाद भी जिले में रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन का खतरा कम नहीं हुआ है। इसकी जद में आकर बच्चे, बूढ़े और जवान परेशान हैं। रोजाना खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर एसएमजीएस जम्मू पहुंच रहे हैं।
समय पर बारिश न होने से इन दिनों जिले का मौसम शुष्क बना हुआ है। यह स्थिति लगातार तीन महीनों से अधिक समय से है। इससे जहां बड़ी संख्या में बच्चे खांसी, जुकाम व बुखार से स्कूल नहीं जा पा रहे वहीं, बुजुर्ग भी इस स्थिति से उबर नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बारिश न होने से मौसम जहां शुष्क है और रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन का प्रभाव वातावरण में फैल चुका है। यह स्थिति अभी सुधरती दिख नहीं रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों को इन वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक तौर पर कमजोर बच्चों, बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता पर वायरल इंफेक्शन का प्रभाव पड़ रहा है। रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से पीड़ित होने वाले लोगों का प्रतिशत 40 से 50 प्रतिशत व कहीं कहीं इससे भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed