फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jambu zoo, bird flu, adviasry

Jammu News: बर्ड फ्लू के संबंध में एडवाइजरी जारी, सतर्कता बरतने के निर्देश

विज्ञापन
jammu, jambu zoo, bird flu, adviasry
जंबू जू के स्टाफ से बायो-सेफ्टी के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया
विज्ञापन

बाड़े में रह रहे जानवरों को भी पक्षियों के संपर्क से दूर रखा जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जंबू जू में भी इंटरनल एडवाइजरी जारी कर दी है। स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे बायो-सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। साथ ही बाड़े में रह रहे जानवरों को भी पक्षियों के संपर्क से दूर रखा जा रहा है।
जंबू जू के एडिशनल डायरेक्टर अनिल अत्री के अनुसार पक्षियों को चिकन और मटन परोसने से पहले उन्हें अच्छे तरीके से उबाला जा रहा है, ताकि उनमें कोई वायरस न रहे। बाड़ों में सीधे जानवरों के प्रबंधन से जुड़े स्टाफ के लिए भी ग्लब्स पहनना जरूरी किया गया है और उन्हें पूरी तरह सेनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक किसी पक्षी की मौत या जानवर में बर्ड फ्लू के किसी लक्षण की रिपोर्ट नहीं है। इसके बावजूद चिड़ियाघर को गहन निगरानी में रखा जा रहा है। बता दें कि देशभर में बर्ड फ्लू (एवियन एन्फ्लुएंजा) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ चिड़ियाघरों में इसकी वजह से जानवरों की मौत भी रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed