{"_id":"6609d2f58ec3af4985025fa4","slug":"jammu-jam-traffice-problem-jammu-news-c-10-jam1008-331722-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घंटों बंद रहे कई रूट, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घंटों बंद रहे कई रूट, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन व रोड शो का असर, लंबा रास्ता लेकर गंतव्य तक जाने के लिए मजबूर हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान निकाले गए रोड शो के चलते शनिवार को शहर के कई रूट को घंटों तक बंद रखे गए। इससे खासतौर पर पुराने शहर के कई रूटों में जाम से लोग परेशान रहे। लोगों को दूसरे रूटों से लंबा रास्ता तय करके अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। शहर में लगभग दोपहर तक ऐसी ही स्थिति बनी रही।
इंदिरा चौक से भाजपा की रैली शुरू हुई, कर्ण मार्केट, रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, शहीदी चौक से होती हुई जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर पहुंची। इस दौरान लोअर अपर गुम्मट (पेट्रोल पंप के पास), विवेकानंद चौक, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार, बीसी रोड से इंदिरा चौक की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। वहीं, रघुनाथ बाजार में काम लगने के कारण लोग और भी परेशान हुए। इससे हरि मार्केट के साथ लगती गलियों में दिनभर छोटे वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। यही हाल लोअर अपर गुम्मट, विवेकानंद चौक, गुज्जर नगर, सिटी चौक आदि स्थानों पर देखा गया। नामांकन भरने के बाद शहीदी चौक के पास ही भाजपा की जनसभा थी, जिसमें भी शहीदी चौक के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को सर्कुलर रोड या शहर के अन्य रूटों से होकर गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। इस सारी व्यवस्था से लोग परेशान रहे।