{"_id":"67f43b9315b429d87600f607","slug":"jammu-jam-problem-jammu-news-c-10-lko1027-584371-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गृहमंत्री के दौरे से गांधीनगर व आसपास लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गृहमंत्री के दौरे से गांधीनगर व आसपास लगा भीषण जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गृहमंत्री अमित शाह के दूसरे दिन दौरे में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के चलते काफी देर पहले ही यातायात को कई जगह जहां डायवर्ट किया गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। गांधी नगर में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा के आवास पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री का काफिला जब गांधी नगर के लिए मुड़ा तो यहां कई गलियों में वाहन ले जाने को लेकर जाम की स्थिति बन गई।
शाम को लगभग चार बजे केंद्रीय गृहमंत्री का काफिला गांधी नगर की तरफ मुड़ा उसके पहले कई जगह कट रही सडकों पर यातायात को रोका गया था। जिससे कुछ देर में ही वाहनों की लाइन लग गई। जल्दी निकलने की आपाधापी के चक्कर में गांधी नगर, नानक नगर में अंदर की गलियां भी जाम का शिकार हो गईं। लगभग पांच बजे यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, मेन स्टाप, गांधी नगर लास्ट मोड़, गांधी नगर में जाम लगा रहा।