{"_id":"67f98430ed90de95f908fee5","slug":"jammu-jal-jivan-mission-mission-jammu-news-c-10-lko1027-586902-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन के कार्यों की रफ्तार बढ़ाएं : निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन के कार्यों की रफ्तार बढ़ाएं : निदेशक
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के एमडी अधिकारियों के साथ बैठक करते हु
जम्मू प्रांत के जल शक्ति डिवीजनों के अधिकारियों से बैठक कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत हो रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। तय समय के अंदर उन्हें पूरा किया जाए। यह निर्देश निदेशक जल जीवन मिशन खुर्शीद अहमद शाह ने वर्चुअल मोड के माध्यम से जम्मू प्रांत के जल शक्ति डिवीजनों के अधिकारियों से बैठक कर दिए।
इस दौरान कामकाज की भी समीक्षा की गई। एमडी ने क्षेत्र में पाइपलाइन मैपिंग की गति के बारे में जानकारी ली। इंजीनियरों को अपने संबंधित डिवीजनों में निष्पादन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मिशन निदेशक को आश्वासन दिया गया कि लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिए जाएंगे।
निदेशक ने डिवीजनल अधिकारियों को चल रही योजनाओं को पूरा करने का भी निर्देश दिया। बैठक में मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग जम्मू, सिविल और मैकेनिकल डिवीजन के कार्यकारी इंजीनियरों के अलावा संबंधित सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं ने भाग लिया।