फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, internet, services

Jammu News: जिन इलाकों में नहीं हैं संचार सेवाएं, इंटरनेट पहुंचा रह बीएसएनएल

विज्ञापन
jammu, internet, services
विश्व दूरसंचार दिवस
विज्ञापन

-जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दुर्गम इलाकों में 509 टावर किए जा चुके हैं स्थापित
-आपात स्थिति में कोई देश न उठा ले फायदा, इसलिए पूरी तरह से स्वदेशी तकनीकी का इस्तेमाल

गौरव रावत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी, सीमावर्ती और दुर्गम इलाकों में अब इंटरनेट की पहुंच एक हकीकत बनती जा रही है। बीएसएनएल ने बीते डेढ़ साल में इन क्षेत्रों के 1,180 चिन्हित स्थलों में से 509 पर मोबाइल टावर स्थापित कर लिए हैं। ये वे इलाके हैं, जहां अभी तक मोबाइल नेटवर्क या 4जी इंटरनेट की सुविधा नहीं पहुंची थी। इन दुर्गम क्षेत्रों में सियाचिन, गलवान और डेमचोक जैसे इलाके भी शामिल हैं, जो सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

बीएसएनएल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के प्रधान महाप्रबंधक कुश कुमार ने बताया कि यह कार्य भारत सरकार के 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (अब डिजिटल भारत निधि) के तहत बजट जारी किया है, ताकि किसी निजी कंपनी के भरोसे न रहना पड़े। जम्मू-कश्मीर के कई इलाके मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण देश के बाकी हिस्सों से कट जाते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में मजबूत नेटवर्क और तेज इंटरनेट न केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए जरूरी है, बल्कि आम जनता के लिए भी जीवनरेखा की तरह काम करता है। बीएसएनएल की यह पहल आपदा प्रबंधन, राहत कार्य और स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच में अहम साबित हो रही है।
विज्ञापन


स्वदेशी तकनीक पर रखी आत्मनिर्भरता की नींव
बीएसएनएल की यह संचार परियोजना पूरी तरह से देश में विकसित तकनीक पर आधारित है। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), तेजस नेटवर्क्स और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) जैसी भारतीय कंपनियों की साझेदारी है। इसका उद्देश्य न केवल संचार को मजबूत करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि कोई बाहरी देश तकनीकी रूप से हस्तक्षेप न कर सके। इससे देश की साइबर सुरक्षा को भी मजबूती मिली है। बीएसएनएल ने कई सीमावर्ती इलाकों में टावर स्थापित किए हैं, जहां अभी तक संचार सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2025 तक सभी टावर 4जी और फिर 5जी की तैयारी
बीएसएनएल की योजना है कि जून 2025 तक प्रदेश के सभी टावर 4जी कनेक्टिविटी की सुविधाओं से लैस हो जाएं। बीएसएनएल ने अपने पुराने 995 टावरों में से करीब 90 फीसदी को 4जी तकनीक से अपग्रेड कर दिया है। उसके बाद 5जी तकनीक पर काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही बीते छह महीने में बीएसएनएल ने माता वैष्णोदेवी यात्रा मार्ग में छह नए टावर भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed