{"_id":"5d8d21718ebc3e014e28024c","slug":"jammu-international-film-festival-marne-bhi-do-yaro-poster-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज, ‘मरने भी दो यारो’ फिल्म का पोस्टर भी लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज, ‘मरने भी दो यारो’ फिल्म का पोस्टर भी लांच
Fri, 27 Sep 2019 02:07 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
जम्मू फिल्म फेस्टिवल में लोक नृत्य करते कश्मीरा शाह, अयूब खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज अभिनव थियेटर में हुआ। इस मौके पर सेलिब्रेटी गेस्ट अभिनेत्री कश्मीरा शाह, फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता अयूब खान, एजाज खान, निर्देशक ललित पारिमू और कपिल मट्टू को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद ‘मरने भी दो यारों’ फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म ‘नील पत्थर’ का प्रोमो भी रिलीज किया गया। उत्सव के पहले दिन शॉर्ट फिल्मों अपुन का चाइना और क्यूं की स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद आस्ट्रेलिया में बनी ब्रेकिंग मेड, इरान की आर यू वॉलीबाल, बंगलादेश की द बर्थ आफ लाइफ, भारत की लिटिल रिडल दिखाई गई। वहीं, जेएंडके के निदेशकों की ओर से बनाई गई फिल्में भी पर्दे पर दिखाई गई।
विज्ञापन
संदीप सिंह, आखिर कब तक, रगरेट, आफ्टर पुलवामा, एसडी, निगहबान भी दिखाई गई। कार्यक्रम से पहले सेलिब्रेटी के अभिनव थियेटर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ज्यूरी पैनल में जज की भूमिका ललित पारिमू, मुस्ताक काक, कपिल मट्टू, अमित सिंह और नीरज बडयाल ने निभाई। इसके अलावा हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलौरिया और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कश्मीर से मेरा खास नाता
अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने कहा कि मेरा नाम कश्मीरा है। इस वजह से कश्मीर से खास नाता है। कश्मीर में सुपर हिट फिल्में बनाई गई हैं। आगे भी कश्मीर में फिल्में बनेंगी। जम्मू पहुंचकर काफी खुश हैं। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से स्थानीय कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। बार-बार यहां आने का मन करता है।
युवा कलाकारों को मिलेगा लाभ
अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक अयूब खान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा कलाकारों को खासा लाभ मिलता है। युवा कलाकारों को आगे लाने के मकसद से ही मुंबई से जम्मू आए हैं। कश्मीर खूबसूरत है। फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। हालात सामान्य होने पर फिर से फिल्मों की शूटिंग होगी। कश्मीर का नाम हमेशा आगे रहेगा। आने वाले समय में फिल्में रिलीज हो रही हैं।
युवा कलाकारों को लाया जाएगा आगे
फिल्म निर्देशक ललित पारिमू ने कहा कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से लोगों को देश और विदेशी संस्कृति से अवगत होंगे। स्थानीय कलाकारों और निर्देशकों को भी आगे बढ़ने के लिए मंच मिलेगा। नामी हस्तियों के संपर्क में रहकर युवा कलाकार अपना भविष्य बना सकेंगे। युवा कलाकारों को आगे लाया जाएगा। आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।