{"_id":"623457638329b041c0151447","slug":"jammu-holi-2022-colors-festival-holi-celebration-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2022: जम्मू में धूमधाम से मनाई गई होली, हर तरफ उड़े रंग और गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2022: जम्मू में धूमधाम से मनाई गई होली, हर तरफ उड़े रंग और गुलाल
Sat, 19 Mar 2022 10:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:12 AM IST
सार
प्रदेश में होली के पर्व की धूम हर जगह दिखाई दे रही है। जम्मू समेत विभिन्न जिलों में लोग जमकर होली खेली।
विज्ञापन
जम्मू में होली खेलते हुए लोग।
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू कश्मीर समेत देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई गई। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर बधाई दीं। कोरोना के चलते दो साल से इस पर्व को नहीं मनाया जा रहा था। दो साल बाद लोगों ने बिना किसी पाबंदी के होली का पर्व मनाया।
विज्ञापन
प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को होली के पर्व की बधाई दी है। उपराज्यपाल ने कहा, 'रंगों का यह पर्व विविधता, सद्भाव में एकता की भावना का प्रतीक है। हमें एक उज्ज्वल भविष्य की नई आशा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि और खुशियां लाए।'
विज्ञापन
वहीं, जम्मू में समेत विभिन्न जिलों में युवाओं ने टोली बनाकर होली खेलते नजर आ रहे हैं। कई जगह डीजे साउंड सिस्टम पर होली के गीतों पर युवा थिरकते नजर आए। युवाओं ने होली का अपने ही अंदाज में लुत्फ उठाया। इस मौके पर कुछ जगह ठंडाई का भी प्रबंध किया गया। जहां बच्चों में रंग खेलने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया, तो वहीं बुजुर्गों ने भी बड़ी ही सादगी के साथ एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली के पर्व की बधाई दी। वहीं, चौक चबूतरा भैरवनाथ मंदिर में भी महंतों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रसाद भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया होली के रंग
होली के पर्व पर जो लोग दूर दराज के अपने रिश्तेदारों और परिजनों संग होली नहीं खेल सकें, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये होली के रंग बिखेरे। सोशल मीडिया पर होली की धूम मची दिखाई दी। खूबसूरत मैसेज, शायरी व कविता आदि से सोशल मीडिया सराबोर रहा।