फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, heighcourt, decision

Jammu News: किशोर का नाम, पते का खुलासा नहीं करने का आदेश

विज्ञापन
jammu, heighcourt, decision
याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजीव कुमार का फैसला
विज्ञापन

जम्मू। ऐसा लगता है कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कार्यरत न्यायालयों के ध्यान में नहीं लाया गया है। इसलिए वे अपने आदेशों में किशोर की पूरी पहचान का खुलासा कर रहे हैं। ये टिप्पणी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीव कुमार की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अदालतें अधिनियम 2015 की धारा 74 के प्रावधानों एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित कानून से अवगत कराया जाए।

न्यायालय ने रजिस्ट्रार जनरल से इस आदेश को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी न्यायालयों में प्रसारित करने के लिए कहा। यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया की संघर्षरत बच्चों का नाम और पता कारण सूची या रिकॉर्ड में कहीं भी उल्लेख नहीं किया जाए। यह महत्वपूर्ण निर्णय जस्टिस संजीव कुमार द्वारा किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 102 के तहत पुनरीक्षण याचिका के दौरान पारित किया गया है। इस याचिका को किशोर द्वारा अपने पिता एस त्रिलोक सिंह के माध्यम से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सांबा की अदालत द्वारा पारित 25 मई 2023 के आदेश के खिलाफ थी। इसके तहत उसने किशोर की जमानत याचिका पर प्रधान किशोर न्याय बोर्ड जख सांबा द्वारा पारित 4 जनवरी 2023 के आदेश को बरकरार रखा था। इसके तहत जेजे बोर्ड ने प्रतिद्वंद्वी दलीलों पर विचार किया और जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों को ध्यान में रखते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि याचिकाकर्ता जो बच्चा है, विभिन्न मामलों में शामिल है और जमानत पर रिहा होने पर उसके अपराध दोहराने की पूरी संभावना है। न्यायमूर्ति संजीव कुमार ने किशोर को जमानत देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को शर्तों के अधीन 50 हजार रुपये के निजी बांड और इतनी ही राशि की एक जमानत राशि जमा करने पर जमानत पर रिहा किए जाने का हकदार माना जाता है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed