फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, sugar problem

Jammu News: मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
jammu, health, sugar problem
एनसीडी स्क्रीनिंग में मिले हाइपरटेंशन से करीब 20 फीसदी लोग पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नागरिक तेजी से गैर संचारी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। पारंपरिक जीवनशैली को भूलकर लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), थायराइड, कैंसर, हृदय, फैटी लीवर आदि रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। चिकित्सा केंद्रों पर आपात मामलों से अधिक गैर संचारी रोगों के मामले पहुंच रहे हैं। प्रदेश में 30 वर्ष से ऊपर के लोगों के एनसीडी (गैर संचारी रोग) की स्क्रीनिंग में यह खुलासा हुआ है। इसमें हाइपरटेंशन में जम्मू संभाग की लक्षित आबादी (कुल आबादी 5350811) 197999 में से अब तक 1496598 की स्क्रीनिंग में करीब 20 फीसदी लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए हैं। इसी तरह मधुमेह में लक्षित आबादी 1979799 में से अब तक 1469207 की स्क्रीनिंग में करीब नौ फीसदी लोग मधुमेह से पीड़ित मिले हैं।
एनसीडी स्क्रीनिंग में मिले मामलों में पाया गया है कि अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है कि वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों को लेकर जी रहे हैं। इनमें अधिकतर लोगों को खुद के भीतर मधुमेह और उच्च रक्तचाप के बारे में जानकारी ही नहीं है। जम्मू-कश्मीर में मधुमेह और उच्च रक्तचाप के पीड़ितों की संख्या का बढ़ना चिंता का विषय है। उच्च रक्तचाप में दिमाग की नसों पर अधिक दबाव पड़ने पर लकवा आदि की शिकायत होती है। खून के प्रवाह का दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। सामान्य रूप से मानव शरीर में 120/80 एमएम एचजी (गोल्डन स्टैंर्ड्ड मिलीमीटर इन मर्करी) रक्तचाप का प्रेशर होना चाहिए। गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण योगराज के अनुसार जीवनशैली में बदलाव लाकर स्वस्थ रहा जा सकता है। इसके लिए पौष्टिक आहार, व्यायाम, योगा आदि को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन


मधुमेह के लक्षण : थकावट की शिकायत रहना, बार-बार पेशाब आना, मुंह का सूखना, बार-बार प्यास लगना, नियमित खाना खाने पर सेहत न बनना, वजन लगातार गिरना और घाव जल्द न भरना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव : रोजाना कम से कम 3 से 5 किमी. चलने की आदत डालें, जीवनशैली में योग और व्यायाम को अपनाएं, तनाव को खुद से दूर रखें, संतुलित आहार लें, फास्ट फूड और जंक फूड खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed