फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health problem

Jammu News: बच्चों में पढ़ाई का अधिक तनाव दे रहा जबड़े का दर्द

विज्ञापन
jammu, health problem
विद्यार्थियों में टीएमजी की समस्या बढ़ रही, दंत चिकित्सकों के पास पहुंच रहे पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अगर आपके जबड़े में अचानक दर्द के साथ जबड़े की असामान्य गतिविधियां, चबाने वाली मांसपेशियों में कमजोरी, सिरदर्द, जबड़े के जोड़ों में कट-कट की आवाज आदि की शिकायत है तो संभल जाएं। यह टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (टीएमजे) रोग हो सकता है।
दंत विशेषज्ञों के अनुसार टीएमजे के लिए कई कारण है, जिनमें से तनाव भी मुख्य रूप से शामिल है। पढ़ाई का बोझ बढ़ने से बच्चों में टीएमजे की शिकायत हो रही है। अस्पतालों में अभिभावक अपने लाडलों की ऐसी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल जम्मू के दंत चिकित्सक डाॅ. गौरव गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में रोजाना चार से पांच टीएमजे के मामले आते हैं। इनमें अधिकतर विद्यार्थी हैं। खासतौर पर 10वीं, 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्रों में तनाव अधिक रहने से टीएमजे की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को शुरू में यह सामान्य लगता है कि लेकिन आगे यह दर्द सिर, गर्दन या अन्य हिस्से में जा सकता है। इन मामलों में आंतरिक गड़बड़ी में जबड़े के जोड़ और खोपड़ी के बीच मौजूद डिस्क अपनी जगह से हट जाती है, जिससे जबड़े की गति में समस्या आती है।

यह डिस्क की असामान्य स्थिति है, जो टेंपोरल हड्डी और निचले जबड़े के बीच स्थित होती है। कई बच्चे अधिक तनाव होने पर बार बार अपने दांतों को जोर से दबाते हैं, जिसका उनकी मांसपेशियों पर असर पड़ता है। इसके अलावा कई लोग बहुत ज्यादा मुंह खोलकर गतिविधियां करते हैं या चेहरे पर चोट लगने, गिरने और किसी दुर्घटना आदि से टीएमजे की समस्या हो सकती है।
----------

ये हैं टीएमजे के मुख्य लक्षण
-जबड़े में दर्द
-जबड़े को पूरी तरह से खोलने में असमर्थता
-जबड़े को हिलाने पर आवाज आना
-कुछ लोगों में जबड़े की डिस्क एक ओर हट जाती है, जबकि कुछ में पीछे की ओर हटती है
----
ऐसे कर सकते हैं बचाव
-जबड़े के जोड़ को आराम दें
-नरम खाना खाएं
-च्युइंग गम के सेवन से परहेज करें
-जबड़े को खींचने वाले कुछ हल्के व्यायाम करें
-जबड़े पर गर्म टकोर करें
-जोड़ के आसपास की मांसपेशियों की हल्की मालिश करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed