फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, operation

Jammu News: महिलाओं के लिए राहत, अब बिना दर्द के करवाएं सामान्य प्रसव

विज्ञापन
jammu, health, operation
एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में लेबर एनाल्जेसिया सुविधा पर हुए जागरूकता कार्यक्रम में मौजूदा फैकल्टी
एसएमजीएस अस्पताल में लेबर एनाल्जेसिया सुविधा शुरू, स्किट और नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल में लेबर एनाल्जेसिया सुविधा शुरू की गई है। इस नई चिकित्सा व्यवस्था में महिलाएं दर्द रहित सामान्य प्रसव की चिकित्सा सुविधा पा सकती हैं। प्रसव दर्द के दौरान अमूमन महिलाओं को कई प्रकार की चिकित्सा समस्याएं हो जाती हैं। इसमें सामान्य तौर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि बढ़ जाता है, जिससे कई बार सामान्य प्रसव को भी सर्जरी में करना पड़ता है। लेकिन सर्जरी की प्रक्रिया के बाद महिलाओं को कई तरह की चिकित्सा समस्याएं रहती हैं।
दर्द रहित सामान्य प्रसव की प्रक्रिया में गर्भवती महिला को प्रसव से पहले शरीर के स्पाइनल के हिस्से में कैथेटर के माध्यम से दर्दनिवारक दवाई डाल दी जाती है। इससे दर्द के लिए जिम्मेदार स्रोत सुन हो जाते हैं और महिला बिना दर्द के सामान्य प्रसव करवा सकती है। जम्मू संभाग के पहले किसी अस्पताल में ऐसी दर्द रहित सामान्य प्रसव सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसमें एनेस्थीसिया (बेहोशी) और स्त्री रोग विभाग की भूमिका अहम होती है। जिसमें प्रसव के दौरान दोनों विभागों के विशेषज्ञ डाक्टर महिला के पास मौजूद रहते हैं और प्रसव तक उसकी पूरी चिकित्सा निगरानी होती है। एसएमजीएस में मौजूदा चौबीस घंटे में 50 से 60 तक प्रसव हो रहे हैं, जिसमें लगभग आधे आधे सर्जरी और सामान्य प्रसव होते हैं। यहां लेबर रूम में 50 बिस्तर स्थापित हैं। हालांकि अस्पताल परिसर के नए लेबर रूम के ब्लाक में 275 बिस्तर स्थापित किए जाएंगे। इस ब्लाक के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को जीएमसी जम्मू के एनेस्थिसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर और पेन मेडिसिन विभाग ने आईएसए जम्मू सिटी शाखा के तत्वावधान तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से एसएमजीएस अस्पताल, जम्मू के स्त्री रोग ओपीडी परिसर में लेबर एनाल्जेसिया पर जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें गर्भवती माताओं के लिए दर्द रहित सामान्य प्रसव सुनिश्चित करने में लेबर एनाल्जेसिया के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों विभागों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रसव पीड़ा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक और स्किट की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर व प्रभारी डॉ. रुबीना मिर्जा और एसएमजीएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह, आईएसए जम्मू के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार, आईएसए जम्मू शाखा के महासचिव डॉ. उपदेश कुमार ने प्रभावशाली विचार रखे।


दर्द रहित सामान्य प्रसव प्रक्रिया सुरक्षित : एचओडी
जीएमसी जम्मू के एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. अनीता विज के अनुसार दर्द रहित सामान्य प्रसव की चिकित्सा सुविधा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें मरीज और उसके परिवारवालों की सहमति के बाद ही उन्हें यह चिकित्सा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed