फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, JK medicon

Jammu News: जीएमसी जम्मू में जेके मेडिकान-2025 कल से

विज्ञापन
jammu, health, JK medicon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीएमसी जम्मू में 13 से 15 फरवरी को जेके मेडिकान-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जेएंडके चिकित्सा परिषद और जीएमसी जम्मू के सहयोग से करवाई जा रही इस पहली राष्ट्रीय सम्मेलन एवं कार्यशाला में 12 क्रेडिट बिंदुओं पर बात की जाएगी। इसमें मुख्य तौर पर डाक्टरों की नैतिक उत्कृष्टता, कौशल बढ़ाने, सर्जिकल कौशल में ईएनटी, सर्जरी, स्त्री रोग, आरथो, बाल रोग के क्षेत्र पर प्रकाश डाला जाएगा।

जीएमसी के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य डाक्टरों के साथ मेडिकल छात्रों के नवाचार शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से जोड़ना है। इसमें डेवलपमेंट रिसर्च काउंसिल के एमबीबीएस विद्यार्थियों को शोध सहित अन्य क्षेत्रों में नया प्लेटफार्म दिया जाएगा। जिसमें वे अपने पेपर पढ़ेंगे। इसमें करीब 500 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन में 14 फरवरी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू, पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed