{"_id":"68226191307fcfece60bdcf9","slug":"jammu-health-gmc-emergency-mangement-jammu-news-c-10-jam1003-611049-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीजफायर के बावजूद जीएमसी में सक्रिय रहेगा आपदा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीजफायर के बावजूद जीएमसी में सक्रिय रहेगा आपदा प्रबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंटिलेटर और ऑक्सीजन युक्त 150 बिस्तर रहेंगे तैयार, वरिष्ठ सलाहकार डाॅक्टरों की ली जाएंगी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाक के बीच सीजफायर के बावजूद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में आपदा प्रबंधन सक्रिय रहेगा। इमरजेंसी, आइसोलेशन, वार्ड एक सहित अन्य वार्डों में जीवनरक्षक तैयारियों के साथ 150 बिस्तर तैयार रखे गए हैं। वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टरों की रोस्टर के तहत चौबीस घंटे तैनाती रहेगी।
जीएमसी के ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता के लिए स्वयंसेवी सहित अन्य संगठनों के सहयोग से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर अभी जीएमसी में आपात प्रबंधन सक्रिय रहेगा। गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड 4 में 20 आईसीयू बिस्तर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रखी गई हैं।
ऐसे मरीजों के लिए आईसीयू बिस्तर भी रिजर्व रखे गए हैं। जीएमसी में कई वार्डों को स्टैंडबाॅय भी रखा गया है, जिसमें अधिक घायलों के पहुंचने की सूरत में तत्काल बेहतर चिकित्सा देखभाल दी जा सके। इस बीच पीजीआई चंडीगढ़ से आए डाक्टरों सहित अन्य दस चिकित्सा स्टाफ की टीम सोमवार को लौट गई।
विज्ञापन
यह चिकित्सा टीम वालंटियर के तौर पर चिकित्सा सहायता देने के लिए आई थी। जीएमसी और संबद्ध अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं, सामान्य सर्जरी पहले से बहाल है।