फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, dangue, case

Jammu News: प्रदेश में डेंगू के 97 नए मामले, 53 जम्मू जिले से

विज्ञापन
jammu, health, dangue, case
वेयर हाउस में संक्रमित मामले मिलने पर जागा निगम, करवाई फॉगिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पारा गिरने के बावजूद डेंगू का डंक जारी है। प्रदेश में 97 डेंगू के नए मामले मिले हैं, जिनमें जम्मू जिला में ही 53 लोग संक्रमित मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अभी नवंबर के अंत तक मच्छरों से सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए बेहतर डेंगू रोग रोकथाम पर जोर दिया गया है।
इस बीच नगर निगम ने जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में देर शाम को फॉगिंग अभियान चलाया। ट्रेर्ड्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट ने वेयर हाउस में श्रमिकों के डेंगू से पीड़ित होने के मामले को निगम आयुक्त के समक्ष उठाया था।
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक 5527 डेंगू के मामलों में जम्मू जिला में ही 3414 मामले मिल चुके हैं। पिछले साल की तुलना में अब तक लगभग बराबर ही डेंगू के मामले मिले हैं। राहत यह है कि अभी तक औपचारिक तौर पर डेंगू से एक महिला की ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल अब तक आठ पीड़ितों की जान चली गई थी। डेंगू से बड़ों के साथ बच्चे भी प्रभावित हैं। नए 97 मामलों में 21 बच्चे पीड़ित मिले हैं। जम्मू शहर के लगभग हिस्से डेंगू से प्रभावित हुए हैं।
कोट भलवाल ब्लाॅक में सबसे अधिक डेंगू के मामले मिले हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में अब तक डेंगू के परीक्षण कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed