फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, aiims vijaypur

Jammu News: एम्स विजयपुर में स्थापित होगा जयपुर फुट सेंटर

विज्ञापन
jammu, health, aiims vijaypur
कृत्रिम अंगों के निर्माण के लिए एम्स विजयपुर ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के साथ एमओयू 
बीएमवीएसएस के साथ एम्स प्रशासन का समझौता
विज्ञापन

कृत्रिम अंगों के निर्माण में आधुनिक डिजाइन और नवीन तकनीक का होगा इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिव्यांगों को राहत देने के लिए एम्स विजयपुर में एक स्थायी जयपुर फुट सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें विशेष तौर पर जम्मू संभाग के लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। इसके लिए एम्स प्रशासन ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस), जयपुर के साथ एक समझौता (एमओयू) किया है।
यह संगठन कृत्रिम अंग का निर्माण करके उन्हें जरूरतमंदों को निशुल्क प्रदान करता है। एमओयू पर एम्स के ईडी व सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता, बीएमवीएसएस के अध्यक्ष राजदूत सतीश मेहता ने हस्ताक्षर किए। बताया गया कि बीएमवीएसएस के संस्थापक और मुख्य संरक्षक पद्म भूषण डॉ. देवेंद्र राज मेहता ने 1975 में बीएमवीएसएस की स्थापना की।
विज्ञापन

एम्स में प्रस्तावित सेंटर एक विशेष सुविधा के रूप में कार्य करेगा, जहां कृत्रिम अंग और ऑर्थोटिक सहायताएं जैसे कैलीपर्स और मैकेनिकल हाथ का निर्माण और फिट किया जाएगा। इसमें आधुनिक डिजाइन और नवीन तकनीक का उपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 की जनगणना के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 58,000 से अधिक लोग विकलांगता की श्रेणी में थे। सीईओ प्रो. गुप्ता ने कहा कि बीएमवाईएसएस के साथ यह साझेदारी जम्मू क्षेत्र में सहायक देखभाल में एक महत्वपूर्ण अंतर को भरेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि पहुंच या सामर्थ्य की कमी के कारण कोई दिव्यांग पीछे न छूट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed