{"_id":"678ac3912dac8b15370148a5","slug":"jammu-government-meeting-jammu-news-c-10-lko1027-526224-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ई-सेवा केंद्रों से जनता को घर बैठे ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ई-सेवा केंद्रों से जनता को घर बैठे ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं
विज्ञापन
जेकेजीए की समीक्षा बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा व अन्य अधिकारी स्रोत - सूचना विभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने की जेकेजीए के कामकाज की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सतीश शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर ई-गवर्नेंस एजेंसी (जेकेजीए) के कामकाज की समीक्षा बैठक की। बैठक में ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से जनता को घर बैठे ही सरकारी सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जेकेजीए के सीईओ, वित्त निदेशक और अन्य तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंत्री सतीश शर्मा को जेकेजीए की भविष्य की परियोजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही जम्मू और श्रीनगर में सिविल सचिवालय और विधानसभा परिसरों के लिए लैन सेटअप, डिजिटल साइनेज समाधान और एकीकृत पोर्टल डैशबोर्ड जैसी आगामी परियोजनाओं के बारे में भी शर्मा को जानकारी दी गई। मंत्री शर्मा ने भी जम्मू-कश्मीर में आईटी क्रांति लाने के लिए जेकेजीए के प्रयासों की सराहना की। साथ ही ई-सेवा केंद्रों की स्थापना में तेजी लाते हुए जनता के घर पर ही सरकारी ई-सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।