फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, government, CM

2030 तक एक लाख करोड़ होगी प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था : सीएम

विज्ञापन
jammu, government, CM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) कार्यक्रम किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्म कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और 2030 तक जम्मू-कश्मीर को एक लाख करोड़ रुपये की टिकाऊ कृषि अर्थव्यवस्था में मददगार साबित होगा। इस मौके पर उन्होंने किसान साथी ऐप समेत कई एआई आधारित ऐप लांच किए। इससे कृषि उत्पादन की निगरानी आसान होगी।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सिविल सचिवालय में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एआई-आधारित क्रेडिट योजना सलाहकार और ऑनलाइन डीपीआर जेनरेटर टूल भी लांच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचएडीपी कृषि को स्मार्ट, डेटा-संचालित और भविष्य के लिए तैयार बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता की कहानियां मिशन में विश्वास जगाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और नवाचार की इस यात्रा में किसानों के साथ चलना जारी रखेगी।
विज्ञापन

इसके वित्तपोषण मॉडल, लक्षित लाभार्थियों और हस्तक्षेप के भौगोलिक क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की गई। एचएडीपी ने उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के विकास और गुणन, तिलहन और नकदी फसलों को बढ़ावा देने, रेशम उत्पादन में तकनीकी प्रगति, 300 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और जेके मृदा और भूमि संसाधन सूचना प्रणाली को शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए ऐप से क्या मदद मिलेगी: किसान साथी आउटपुट ट्रैकिंग मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कृषि उत्पादन को रिकॉर्ड करने और निगरानी करने और प्रगति को ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसी तरह से एआई-आधारित क्रेडिट योजना सलाहकार से किसान जरूरत पर ऋण को लेकर सलाहकार की भूमिका निभाता है। वहीं आनलाइन डीपीआर तैयार करने की सुविधा भी अब मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed