फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu gold cup

Jammu News: पारस की हैट्रिक से जेके बैंक अकादमी सेमीफाइनल में, जम्मू गोल्ड कप में आज उधमपुर सिटी एफसी के साथ मैच

विज्ञापन
jammu gold cup
मिनी स्टेडियम परेड में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान ​खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। पारस के हैट्रिक गोल से जम्मू-कश्मीर बैंक अकादमी ने जम्मू स्पोर्ट्स एफसी पर आसान जीत दर्ज की। इसके साथ जम्मू गोल्ड कप अंंडर-19 फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। मिनी स्टेडियम परेड में मुकाबले में पारस ने पांच मिनट में तीन गोल कर शानदार खेल दिखाया। 40वें, 44वें और 45वें मिनट में गोल कर जीत में अहम योगदान दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले शुभम ने 9वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल दिया। टीम के लिए अन्य दो गोल हिृदेश ने 26वें और वंश ने 35वें मिनट में किया। अन्य मैच में ड्रीम फुटबाल क्लब पुंछ ने हीरो क्लब को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सुख मनवीर सिंह ने 16वें, 27वें और 30वें मिनट में तीन गोल कर हैट्रिक पूरी की। सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर बैंक अकादमी और उधमपुर सिटी फुटबाल क्लब के बीच मैच दोपहर एक बजे होगा। क्वार्टरफाइनल में ड्रीम एफसी और परम एफसी के बीच मैच तीन बजे से होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed