फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, gmc, women resque, sdrf

Jammu News: जीएमसी जम्मू की तीसरी मंजिल की बालकनी में चढ़ी महिला मरीज

विज्ञापन
jammu, gmc, women resque, sdrf
एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल, निजी सुरक्षाकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
विज्ञापन

घंटों तक अटकीं रहीं अस्पताल प्रशासन की सांसें
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी के वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज मंगलवार की रात को अचानक तीसरी मंजिल की बालकनी में पहुंच गई। यह देख अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल और निजी सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया। तीन घंटे की कसरत करके महिला को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि महिला को तेज बुखार था और दिमागी परेशान थी। इस घटनाक्रम को देखने के लिए घंटों तक अस्पताल परिसर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
बताया जाता है कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित वार्ड 7 में रात 7.30 बजे के करीब फाइल पर एमआरडी नंबर 1248232 के तहत भर्ती शकुंतला देवी (40) पत्नी नेक राम निवासी पंजर मौंगरी, उधमपुर शौचालय के बहाने वार्ड से बाहर गई और किसी तरह से बालकनी तक पहुंच गई। वह बार बार मुंह से कुछ बोल रही थी। महिला के बालकनी में पहुंचने की सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग और निजी सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला। महिला को बीच बीच में काउंसिलिंग दी जाती रही, ताकि वे कोई हरकत न करके नीचे गिर जाए। इस बीच लंबी सीढ़ी लगाकर महिला तक पहुंचा गया और उसे धीरे-धीरे नीचे लाया गया। जब तक महिला बालकनी में बैठी रही तब तक अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों की भी सांसें अटकी रहीं। महिला के नीचे कूदने की सूरत में उसे बचाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी और अन्य लोग नीचे खड़े रहे। महिला को नीचे उतारने पर ही सभी की सांस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला को गत 11 मई को जीएमसी में पेट दर्द और बुखार की शिकायत पर भर्ती करवाया गया था। महिला को नीचे लाकर इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसे काउंसिलिंग देने के साथ उपचार दिया गया।
----
जंगले को पार करके कैसे बालकनी तक पहुंची महिला
जीएमसी के विभिन्न मंदिरों की बालकनी से कई मरीज व अन्य लोग कूदकर पहले भी जान दे चुके हैं। जिसके बाद सभी कारिडोर पर जंगला लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया है। लेकिन यह महिला ऐसे जंगले को पार करके बालकनी तक कैसे पहुंची, यह भी सवाल बना हुआ है।

----
तीमारदारों को चकमा देकर वार्ड से निकल गई महिला: अधीक्षक
जीएमसी जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डा. वीरेंद्र त्रिशल के अनुसार महिला को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वह तीमारदारों को चकमा देकर बालकनी तक पहुंच गई थी। डाक्टरों के अनुसार उसके सिर पर बुखार चढ़ गया था। उसे सुरक्षित नीचे लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed