फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu GMC: Warden punished for writing inflammatory words on UG Boys Hostel resigns

जम्मू जीएमसी: यूजी ब्वॉयज हॉस्टल पर भड़काऊ शब्द लिखने के मामले में वार्डन पर गिरी गाज, इस्तीफा

Wed, 06 Mar 2024 05:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 05:57 PM IST
सार

हॉस्टल में आने वाले हर छात्र की अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। अन्य लोगों की रजिस्टर पर एंट्री की जाएगी। हाॅस्टल से सारे वाहनों को हटाकर प्रिंसिपल आवास स्थल पर पार्क किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu GMC: Warden punished for writing inflammatory words on UG Boys Hostel resigns
gmc jammu - फोटो : संवाद

विस्तार

जीएमसी जम्मू के यूजी ब्वायज हास्टल की दीवार पर धार्मिक भड़काऊ शब्द लिखने के मामले में वार्डन सहित पूरी समिति पर गाज गिरी है। वार्डन के इस्तीफे के साथ पूरी समिति को बदल दिया गया है। हॉस्टल में दो सुपरवाइजरों सहित बीस सुरक्षाकर्मियों के साथ पूरी सुरक्षा व्यवस्था को बदल दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं हॉस्टल में आने वाले हर छात्र की अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। अन्य लोगों की रजिस्टर पर एंट्री की जाएगी। हाॅस्टल से सारे वाहनों को हटाकर प्रिंसिपल आवास स्थल पर पार्क किया जाएगा। हाॅस्टल में मैनेजर की फुलटाइम तैनाती कर दी गई है। इस घटना के बाद जीएमसी प्रशासन द्वारा बनाई गई समिति की सिफारिशों पर यह बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


गत 28/29 फरवरी की रात को शरारती तत्वों ने ब्वायज हास्टल की दीवार पर भड़काऊ शब्द लिख दिए थे। इसके अलावा वार्डन डॉ. हरलीन कौर के समर्थन में भी शब्द लिखे गए थे। जिस जगह यह घटना हुई थी, उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे खराब थे। वार्डन डाॅ. हरलीन उस समय राजोरी जीएमसी में एक परीक्षा लेने गई हुई थीं। इस घटना को लेकर बख्शीनगर पुलिस भी जांच कर रही है। इसके लिए जीएमसी प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी प्रशासन ने अपने स्तर पर तीन सदस्यीय एक समिति का गठन भी किया था, जिसकी सिफारिशों पर कई बदलाव किए गए हैं। जीएमसी प्रशासन की ओर से पूरी समिति नई बनाई गई है। इसके साथ ही हाॅस्टल के भीतर विभिन्न स्थानों के लिए अतिरिक्त 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।

हॉस्टल की बढ़ा दी गई है सुरक्षा

गठित समिति की सिफारिशों पर बदलाव किए गए हैं। हास्टल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। ये सारी व्यवस्थाएं धीरे-धीरे लागू होंगी। पिछले साल भी इसी हाॅस्टल में जूनियर, सीनियर एमबीबीएस छात्रों के अलावा बाहरी युवकों की मारपीट की घटना हुई थी। - डॉ. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी।

ईमानदारी से निभा रही थी जिम्मेदारी

व्यक्तिगत कारणों से वार्डन के पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही थी। - डॉ. हरलीन कौर, पूर्व वार्डनसंवाद न्यूज एजेंसी।

बजरंग दल ने किया प्रदर्शन कर जताया रोष

बजरंग दल ने ब्वायज हॉस्टल की दीवार पर लिखे भड़काऊ शब्द के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि जीएमसी प्रधानाचार्य को हटा देना चाहिए। वही प्रदर्शन कर रहे राजन गुप्ता ने कहा कि पहले भी ऐसा हो चुका है, जब द केरला फाइल रिलीज हुई थी।

उसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन अब वे काम नहीं कर रहे हैं। केवल एक को संसपेंड करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को उस आरोपी को ढ़ूंढना चाहिए्, जिसने ऐसा कृत्य किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed